प्रधानमंत्री जी के वैकल्पिक ऊर्जा से ५०० GW ऊर्जा उत्पादन के संकल्प से प्रेरणा लेकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के जनपद बाराबंकी के सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना विधायक निधि और सीएसआर फण्ड के माध्यम से करने हेतु विस्तार से विद्यालय प्रबंधक / प्रधानाचार्य के साथ बैठक हुई, इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी और जिलाधिकारी बाराबंकी उपस्थित रहे I
Blog
-

श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर प्रतापगढ़ में आयोजित “संगोष्ठी कार्यक्रम”
माँ भारती के अमर सपूत, भारत की एकता, अस्मिता व अखंडता हेतु अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता व विचारक, महान शिक्षाविद्, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष तथा हमारे पथ प्रदर्शक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर प्रतापगढ़ में आयोजित “संगोष्ठी कार्यक्रम” को सम्बोधित किया I
राष्ट्रवाद की विचारधारा,एकता और अखंडता की प्रतिबद्धता के लिए आजादी के बाद के इतिहास में अगर किसी एक राजनेता का स्मरण आता है तो वह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी हैं।
डॉ. मुखर्जी जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता-अखंडता हेतु समर्पित रहा।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति और देश की एकता-अखंडता व सुरक्षा के साथ उनकी खिलवाड़ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज दी थी।
उन्होंने स्पष्ट कहा था कि ‘एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे, और इसके लिए उन्होंने स्वयं को बलिदान किया।
-

मैं भी इस मुहिम में शामिल होकर जनपद प्रतापगढ़ के विएन आईटीआई में पौधारोपण किया।
एक पेड़ मां के नाम !
विगत दिनों विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देश के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने “एक पेड़ मां के नाम” के मुहिम की शुरुआत कर प्रकृति संरक्षण पर बल दिया था।
आज मैं भी इस मुहिम में शामिल होकर जनपद प्रतापगढ़ के विएन आईटीआई में पौधारोपण किया।
-

केन्द्रीय मंत्रीगणों के अभिनंदन समारोह की तैयारी को लेकर बैठक
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आगामी 6 जुलाई को होने वाले केन्द्रीय मंत्रीगणों के अभिनंदन समारोह की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई।
प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री त्रयंबक त्रिपाठी जी,प्रदेश मंत्री श्री शंकर लाल लोधी जी,विधायक श्री योगेश शुक्ला जी,जिलाध्यक्ष श्री विनय प्रताप जी,विधायक श्री अमरेश रावत जी श्री आलोक सिंह जी एवं जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
-

आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित ‘संगठनात्मक’ बैठक
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित ‘संगठनात्मक’ बैठक मे माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
-

लखनऊ बी.एस.डी.अकैडमी इंटर कॉलेज मोअज्जम नगर अंबरगंज में नई शाखा का उद्घाटन
आज लखनऊ बी.एस.डी.अकैडमी इंटर कॉलेज मोअज्जम नगर अंबरगंज में नई शाखा का उद्घाटन कर यूपी बोर्ड के टॉपर छात्रों को पुरस्कृत कर उनके उज्वल भविष्य की कामना किया I इस अवसर पर प्रबंधक गौरव दीक्षित जी व सभी शिक्षकगण उपस्थित रहें I
-

विधानसभा के सभागार में प्रतिनिहित विधायन समिति के अंतर्गत आयोजित बैठक
आज विधानसभा के सभागार में प्रतिनिहित विधायन समिति के अंतर्गत आयोजित बैठक में उपस्थित रहा।
-

प्रतिनिहित विधायन समिति के अंतर्गत आयोजित बैठक में उपस्थित रहा।
आज विधानसभा के सभागार में प्रतिनिहित विधायन समिति के अंतर्गत आयोजित बैठक में उपस्थित रहा।
-

“आपातकाल” पर अयोध्या अटल भवन सभागार में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित किया
आज “आपातकाल” पर अयोध्या अटल भवन सभागार में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित किया, इस अवसर पर “लोकतंत्र सेनानियों” का सम्मान किया गया संगोष्ठी में उपस्थित सभी वक्ताओं ने आपातकाल विषय पर चर्चा की I
आज के ठीक 49 साल पहले भारत में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लगाया गया था। आपातकाल हमारे देश के लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है जिसे चाह कर भी भुलाया नहीं जा सकता। सत्ता के दुरुपयोग, और तानाशाही का जिस तरह खुला खेल उस दौरान खेला गया, वह कई राजनीतिक दलों की लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता पर बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
यदि आज इस देश में लोकतंत्र जीवित है तो उसका श्रेय उन लोगो को जाता है जिन्होंने लोकतंत्र की बहाली के संघर्ष किया, जेल गये और न जाने कितनी शारीरिक और मानसिक यातना से उन्हें गुज़रना पड़ा। भारत की आने वाली पीढ़ियाँ उनके संघर्ष और लोकतंत्र की रक्षा में उनके योगदान को याद रखेंगीं। संगोष्ठी में कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे I


