आज लखनऊ में अविमुक्ता स्पोर्टस प्राo लिo द्वारा आयोजित गेम ऑफ इण्टर काशी फुटबाल क्लब के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री माo श्री बृजेश पाठक जी के साथ सम्मिलित होकर प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Blog
-

नवीन दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमान शंकर लाल लोधी जी को हरदोई जनपद का प्रभारी नियुक्त होने पर उनसे भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कर नवीन दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
-

अवध क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त होने पर उनसे भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित किया
भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय जी को अवध क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त होने पर उनसे भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित किया तथा नवीन दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई I
-

बेसिक शिक्षा भविष्य निधि से सम्बन्धित प्रदेश भर के लम्बित मामलो की बैठक के उपस्थित रहा।
आज विधानसभा में प्रतिनिहित विधायन समिति के अंतर्गत आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में बेसिक शिक्षा भविष्य निधि से सम्बन्धित प्रदेश भर के लम्बित मामलो की बैठक के उपस्थित रहा।
-

मोटर यान से सम्बन्धित प्रदेश भर के लम्बित मामलो पर समिति की बैठक में उपस्थित रहा।
आज विधानसभा में प्रतिनिहित विधायन समिति के अंतर्गत आयोजित परिवहन विभाग की बैठक में उत्तर प्रदेश के मोटर यान से सम्बन्धित प्रदेश भर के लम्बित मामलो पर समिति की बैठक में उपस्थित रहा।
-

“वोटर चेतना महाअभियान” के निमित्त अवध क्षेत्र की बैठक में उपस्थित हुआ
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर “वोटर चेतना महाअभियान” के निमित्त अवध क्षेत्र की बैठक में उपस्थित हुआ इस अवसर पर माननीय संगठन महामंत्री आदरणीय धर्मपाल सिंह जी का मार्गदर्शन मिला I
-

भारत द्वारा 8वीं राज्य स्तरीय स्पेशल गेम्स के शुभारम्भ कार्यक्रम में उपस्थित हुआ I
केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में साहस स्पोर्ट ट्रस्ट लखनऊ तथा स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा 8वीं राज्य स्तरीय स्पेशल गेम्स के शुभारम्भ कार्यक्रम में उपस्थित हुआ I इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण जी,राज्यसभा सांसद श्री अशोक बाजपेई जी, पूर्व विधायक श्री सुरेश तिवारी जी, विधायक श्री मनीष रावत जी व अन्य सम्मानित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
-

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह” कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्बोधित किया।
जनपद बाराबंकी में “मिशन द सरदार पटेल” द्वारा आयोजित “21वां श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह” कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्बोधित किया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी एक ऐसे राष्ट्रभक्त नेता थे जिन्होंने अनेकों रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में पिरो कर ‘संघे शक्ति कलियुगे’ का पाठ पढ़ाया। पटेल साहब के सिद्धांत व आदर्श विचार अनंतकाल तक हमें राष्ट्रप्रेम की सीख देते रहेंगे।
विश्व मानचित्र पर आज हम जो विस्तृत, एकीकृत व सुनहरा भारत देख रहे हैं, उसमें सरदार पटेल जी की दूरदर्शिता का अहम योगदान है। मैं इस अवसर पर देशवासियों से आह्वान करता हूं के वे पटेल जी के सिद्धांतों को अपनाकर देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करने का प्रण लें।
इस अवसर पर वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी जी, माननीय मंत्री श्री सतीश शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी, विधायक श्री साकेंद्र वर्मा जी, श्री दिनेश रावत जी, विधायक श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी कार्यक्रम आयोजक श्री जंगबहादुर पटेल जी व अन्य सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे। -

सीतापुर महोली के ग्राम पंचायत कार्यालय उरदौली में क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात किया
सीतापुर महोली के ग्राम पंचायत कार्यालय उरदौली में क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात किया एवं उनका कुशलक्षेम जाना I इस अवसर पर ग्राम-प्रधान नीरज वर्मा जी, श्री सोनेलाल जी ग्राम-प्रधान महेवा, श्री राजेश वर्मा जी, ग्राम-प्रधान नरहरा, श्री खुशीराम वर्मा जी व अन्य लोग उपस्थित रहे I


