गोंडा जिला कार्यालय पर सभी मोर्चो प्रकोष्ठों एवं विभागों के संयोजको के साथ आगामी कार्ययोजना को लेकर संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शेष नारायण मिश्रा जी जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप जी उपस्थित रहे।
Blog
-
आज भाजपा के लगभग 500 नए सदस्य बनाये गए।
भारतीय जनता पार्टी के “मेरा परिवार भाजपा परिवार सदस्यता अभियान” को गति देते हुए आज गोण्डा में सदर विधानसभा की नगर मंडल में आज भाजपा के लगभग 500 नए सदस्य बनाये गए। आज भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचार धारा से सभी प्रभावित है हर वर्ग के लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए है और पूरे उत्साह के साथ पार्टी से परिवार के साथ जुड़ रहे है।
-
अजीमाबाद मे संबोधित कर पार्टी के विचारों को प्रबुद्धजीवियों के समक्ष रखा।
BJP का लक्ष्य है की पंक्ति के अंतिम छोर तक हर गरीब शोषित वंचित को लाभान्वित किया जाए और उत्तर प्रदेश सरकार उसको करने में पूरी तरह समर्पित है, चाहे गरीबों को आवास देने की योजना हो चाहे घर घर बिजली पहुंचाने की योजना हो या फिर घर-घर शौचालय बनाने की सुविधा हो उन सभी सुविधाओं से हर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है।
“सामाजिक संपर्क अभियान” के तहत सीतापुर की महमूदाबाद विधानसभा के अजीमाबाद मे संबोधित कर पार्टी के विचारों को प्रबुद्धजीवियों के समक्ष रखा। -
सिकंदराबाद मे भारतीय जनता पार्टी के विचारों को प्रबुद्धजीवियों के समक्ष रखा।
भारतीय जनता पार्टी की निष्ठा सिर्फ और सिर्फ सेवा भाव है। आज उत्तर प्रदेश में निष्पक्षता से, बिना जातिगत भेदभाव के जनता को सभी उपयोगी सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा रहा है, उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में विकास निरंतर नित नयी ऊँचाइयों को छू रहा है, कानून व्यवस्था की स्थिति में पिछली सरकारों में जिन अपराधियों के हौसले बुलंद थे, आज उन सभी के हौसले पस्त हैं।सामाजिक संपर्क अभियान के तहत सीतापुर की महमूदाबाद विधानसभा के सिकंदराबाद मे भारतीय जनता पार्टी के विचारों को प्रबुद्धजीवियों के समक्ष रखा।
-
मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं को जनसेवा हेतु प्रेरित किया।
कोरोना महामारी के दौरान भाजपा के अलावा सभी पार्टियां ‘होम आइसोलेशन’ में थीं। मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं को जनसेवा हेतु प्रेरित किया। भाजपा का हर कार्यकर्ता आपदाकाल में लोगों की सेवा और सहयोग के लिए तत्पर नजर आया। BJP के लिए ‘सेवा ही संगठन’ है। भारतीय जनता पार्टी ने एक मजबूत सरकार दी है, मजबूत इरादों वाली सरकार दी है। “सामाजिक संपर्क अभियान” के तहत जनपद सीतापुर की महमूदाबाद विधानसभा के बकराभारी मे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी के विचारों को ग्रामीणों के बीच रखा I
-
पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।
सामाजिक संपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जनपद सीतापुर की महमूदाबाद विधानसभा के बनिगंवा पहुंचकर स्थानीय जनों से संवाद कर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण रूप से समर्थन कर पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।
-
आजादी के अमृत महोत्सव के होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक
सीतापुर के मितौरा हनुमान मंदिर में आजादी के अमृत महोत्सव के होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।
-
मतदाता पुनरीक्षण एवं सदस्यता अभियान को गति देते हुए ।
मतदाता पुनरीक्षण एवं सदस्यता अभियान को गति देते हुए आज जनपद गोंडा में परसपुर मंडल के बूथ संख्या 251, 252 पर 100 नए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाए गए तथा 25-25 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया, इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सैनी जी, श्री चंद्र मिश्रा जी, जिला महामंत्री श्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह जी, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह जी, तथा मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-
भारतीय जनता पार्टी के नए सदस्य बनाए गए ।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को गति देते हुए आज गोंडा में परसपुर मे भौरीगंज मोड पर युवा मोर्चा की टीम के साथ भारतीय जनता पार्टी के नए सदस्य बनाए गए, इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सैनी जी, श्रीचंद्र मिश्रा जी, जिला महामंत्री श्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह जी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री मनीष शुक्ला एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।