“सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि,विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा”विद्यालय ही एक मात्र साधन है जो एक बालक को प्रेम, स्वतंत्रता और ईमानदारी सिखाती है और एक शिक्षित समाज बनाने का योगदान देता है,इसी क्रम में आज लखनऊ इंद्रानगर के “कैनौसा स्कूल” में विद्या आरंभ कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने विचार रखने का अवसर मिला।
Blog
-

नारायण सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।
सर्वसुलभ एवं लोकप्रिय नेता श्री बृजेश पाठक जी को उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आज “नारायण सेवा संस्थान लखनऊ” द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
-

होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुआ।
आज जसवन्तरी देवी मंदिर महाराजगंज रायबरेली में आयोजित “होली मिलन समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुआ एवं कार्यक्रम को सबोधित किया और सभी का आशिर्वाद प्राप्त करते हुए सभी को धन्यवाद देते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राकेश तिवारी जी, नगर पंचायत चेयरमैन श्री प्रभात शाहू जी क्षेत्रीय मंत्री श्री सुनील मौर्या जी, श्री धनंजय जी, श्री टी पी यादव जी, श्री अमित त्रिपाठी जी, श्री नितिन मोहन जी व सम्मानित जन उपस्थित रहे।
-

महराजगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) के आवास पर आत्मीय मुलाकात
रायबरेली के महराजगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) श्री प्रभात शाहू जी के आवास पर आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना साथ में प्रदेश प्रवक्ता श्री राकेश तिवारी जी क्षेत्रीय मंत्री श्री सुनील मौर्या जी श्री धनंजय जी, श्री टी पी यादव जी, श्री अमित त्रिपाठी जी, श्री नितिन मोहन जी व सम्मानित जन उपस्थित रहे।
-

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह।
लखनऊ के इंदिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “होली मिलन समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम में आए सभी जनों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
-

आज गेस्ट हाउस में स्नेहिल भेंट कर आत्मिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
माननीय श्री राकेश सचान जी को उत्तर प्रदेश सरकार में “सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री” बनाये जाने पर आज गेस्ट हाउस में स्नेहिल भेंट कर आत्मिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
-

विधानसभा कार्यालय में भेंट कर बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मा.श्री अरविंद कुमार शर्मा जी को उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास एवं उर्जा मंत्री बनाये जाने पर,आज विधानसभा कार्यालय में भेंट कर बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-

नए भारत की नींव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पुस्तक भेंट की।
मा. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री आदरणीय श्री सुरेश खन्ना जी से शिष्टाचार भेंट कर बधाई, शुभकामनाएं देकर उनकी शुभेच्छा प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें “नए भारत की नींव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” पुस्तक भी भेंट की।
-

उत्तर प्रदेश बना ओवरऑल चैंपियन
लखनऊ में “हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश” द्वारा आयोजित रशियन मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में उपस्थित होकर विजेता टीम को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


