कुर्सी रोड लखनऊ में आज बाल दिवस के अवसर पर “लिटिल मिलेनियम स्कूल” में मुख्य अतिथि के रूम में उपस्थित होकर अपने विचार रखे।
Blog
-
सेंट जोसेफ कॉलेज की नवीन शाखा के भव्य उद्घाटन समारोह ।
आज लखनऊ के रूचि खंड मे “सेंट जोसेफ कॉलेज” की नवीन शाखा के भव्य उद्घाटन समारोह मे देश के यशस्वी रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी, उप मुख्यमंत्री माननीय श्री दिनेश शर्मा जी, माननीय मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह जी के साथ उपस्थित रहा साथ ही सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रबंधक अनिल अग्रवाल जी को शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अनवरत उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देता हूं।
-
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारियों की बैठक
देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई जिसमें मा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी उपमुख्यमंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्या जी, उपमुख्यमंत्री माननीय श्री डॉ दिनेश शर्मा जी, उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव सह प्रभारीगण, प्रदेश पदाधिकारी जिला प्रभारी जिलाध्यक्ष तथा सभी विधानसभाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
-
विधानसभा प्रभारी बैठक में उपस्थित रहा।
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आयोजित “विधानसभा प्रभारी बैठक” में उपस्थित रहा।
-
शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने के संबन्ध में आयोजित बैठक
विधानपरिषद में आज शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने के संबन्ध में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ।
-
गौमाता के दर्शन पूजन एवं सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ।
गावो मामुपतिष्ठन्तु हेमश्रृंग्य: पयोमुच: ।
सुरभ्य: सौरभेय्यश्च सरित: सागरं यथा ।।
गा वै पश्याम्यहं नित्यं गाव: पश्यन्तु मां सदा ।
पावन गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गोपेश्वर गौशाला मलिहाबाद में गौमाता के दर्शन पूजन एवं सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ,आइए, इस गोपाष्टमी पर गो पालन,गो-सेवा व गो-रक्षा का प्रण लें। -
सदस्यता अभियान के तहत 7505403403 डायल कर नया सदस्य बनाया गया।
सदस्यता अभियान को गति देते हुए आज लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे पर विभिन्न विधाओं में पारंगत खिलाड़ियों को सदस्यता अभियान के तहत 7505403403 डायल कर नया सदस्य बनाया गया।
-
अधिवक्ताओं को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
मलिहाबाद में स्थानीय पत्रकार बंधुओं तथा मलिहाबाद बार कौंसिल के पदाधिकारी अधिवक्ताओं को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
-
खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री प्रेमवर्धन मेमोरियल रोलबॉल चैंपियन लीग “न्यू वे स्कूल अलीगंज” में पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

