पारस गेस्ट हाउस सर्वोदय नगर लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों एवम समस्त कर्मठ जुझारू कार्यकर्ताओं ने स्नातक निर्वाचन में एमएलसी निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह जी, जिलाध्यक्ष लखनऊ श्रीकृष्ण लोधी जी, पूर्व सांसद रीना चौधरी जी, जिला संयोजक लखनऊ जिला महामंत्री राजकुमार जी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोकर्ण वर्मा जी, वि०स० संयोजक केके अवस्थी जी, जिला महामंत्री रामलाल वर्मा जी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अमन सिंह चौहान जी, सभी मंडल अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे, आप सभी ने विगत डेढ़ वर्षों से स्नातक निर्वाचन प्रक्रिया में जिस समर्पण भाव से अविरत एवम अथक परिश्रम करते हुए मेरी अभूतपूर्व विजय सुनिश्चित की इस हेतु मैं हृदय की अंतिम गहराइयों से आप सभी के प्रति हार्दिक आभार एवम कृतज्ञता अर्पित करता हूँ।
Blog
-
विधान परिषद चुनाव में विजयी होने पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित।
लखनऊ के कैसरबाग में अधिवक्ता बंधुओ ने विधान परिषद चुनाव में विजयी होने पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। सभी अधिवक्ता बंधुओं को इस स्वागत-सम्मान और बधाई के लिए हृदयतल से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष, लखनऊ बार एसोसिएशन श्री गोविंद नारायण शुक्ला जी, अध्यक्ष, सदर तहसील लखनऊ बार एसोसिएशन विनय कुमार वर्मा जी, एडवोकेट पवन गुप्ता जी ऐडवोकेट मनोज वर्मा जी, ऐडवोकेट मनीष वर्मा जी, एडवोकेट राहुल गुप्ता जी एवं अवध बार, लखनऊ बार के सम्मनित अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
-
अवध कॉलेजियेट में स्वागत सम्मान समारोह में उपस्थित हुआ ।
पारा (लखनऊ) अवध कॉलेजियेट में स्वागत-सम्मान-समारोह में उपस्थित हुआ, इस सम्मान हेतु आप सभी को हृदय से धन्यवाद व आभार। इस अवसर पर माननीय मंत्री, श्रीमती स्वाति सिंह जी, मैनेजर सर्वांगीड़ विकास श्री सेवक राम जी, प्रबंधक अवध कॉलेजियेट सर्वजीत सिंह जी, निदेशक जतिंदर वालिया जी, ब्रमजोत कौर जी एवं अवध कॉलेजियेट के सम्मानित शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
-
श्री आशुतोष टंडन जी के आवास पर भेंट की।
उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय नगर विकास मंत्री, परम आदरणीय श्री आशुतोष टंडन जी के आवास पर भेंट कर उनके सद्प्रयास और सहयोग हेतु साधुवाद दिया।
-
श्री हृदय नारायण दीक्षित जी से शिष्टाचार भेंट की ।
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी से शिष्टाचार भेंट की तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्नेहाशीष प्राप्त किया।
-
विधान परिषद चुनाव में जीत के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम ।
लखनऊ पूर्वी-2 के मंडल लोहिया नगर वार्ड विकास नगर में पार्षद मिथिलेश चौहान जी ने विधान परिषद चुनाव में मिली जीत के उपलक्ष में स्वागत/अभिनंदन के कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ को ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसमें मेयर संयुक्ता भाटिया जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा जी, महानगर संयोजक अंजनी श्रीवास्तव जी, पूर्वी विधानसभा संयोजक पीएन सिंह जी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह जी, नामित पार्षद राकेश मिश्रा जी, श्री जे पी सिंह जी आदि का स्नेहाशीष प्राप्त हुआ, कार्यक्रम में आए सभी पोलिंग प्रमुख, बूथ प्रमुख, सेक्टर संयोजक, पदाधिकारी व देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
नारायण सेवा संस्थान के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहा ।
सहस्र जन की निःस्वार्थ सहायता करने वाले “नारायण सेवा संस्थान” (लखनऊ) के भूमि पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह, आदरणीय श्री कृष्ण गोपाल जी, केंद्रीय कौशल विकास मंत्री श्री महेंद्र नाथ पाण्डेय जी, मा० उपमुख्यमंत्री, डॉ दिनेश शर्मा जी, विधायी एवं न्याय मंत्री, मा० श्री बृजेश पाठक जी, नगर विकास मंत्री, मा० श्री आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’, लखनऊ-महापौर, श्रीमति संयुक्ता भाटिया जी, संस्थापक अध्यक्ष, श्री प्रभु नारायण जी, मा० सांसद श्री उपेंद्र सिंह रावत जी, जिलाध्यक्ष, श्री अवधेश श्रीवास्तव जी तथा अन्य अनेक गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता की।
-
पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत जी के आवास पर शिष्टाचार भेंट ।
लखनऊ में प्रदेश महामंत्री तथा पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत जी के आवास पर भेंटकर स्नातक चुनाव में उनके मार्गदर्शन में मिली इस विजय हेतु धन्यवाद दिया ।
-
विधान परिषद् सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।
लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं के सहयोग,पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, सहयोगियों व वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से आज लोकमान्य तिलक सभागार में आदरणीय सभापति महोदय विधान परिषद मा. श्री रमेश यादव जी द्वारा, माननीय मुख्यमंत्री श्री याेगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में “विधान परिषद् सदस्य” के रूप में शपथ ग्रहण की।

