पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं प्रत्याशी बनकर काम करें जीत सुनिश्चित




सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश
पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं प्रत्याशी बनकर काम करें जीत सुनिश्चित




सीतापुर-भाजपा कार्यालय पर स्नातक चुनाव के परिप्रेक्ष्य में एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी | जिसमें पूर्व शिक्षा मन्त्री माननीय श्री अम्मार रिजवी जी, श्री ओम प्रकाश जी संगठन मंत्री, क्षेत्रीय महामंत्री श्री दिनेश तिवारी जी, जिलाध्यक्ष श्री अचिन मेहरोत्रा जी, श्री राहुल जायसवाल जी एवं जनपद के मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष व तमाम विद्यालयों के प्रबंधक गण तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण की महनीय उपस्थिति रही। बैठक में स्नातक चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई,साथ-ही बीजेपी के अनेक ऐतिहासिक निर्णय भी चर्चा के केंद्र रहे |

बीजेपी-प्रदेश -कार्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ, के सभागार में स्नातक चुनाव के मद्देनजर आज प्रदेश महामंत्री एवं नोयडा विधायक पंकज सिंह जी की अध्यक्षता में लखनऊ खण्ड से स्नातक चुनाव में महत्वपूर्ण बैठकआयोजित की गयी जिसमें विधायक नीरज बोरा जी, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी जी, अंजनी श्रीवास्तव जी महानगर संयोजक, मान सिंह जी, मेयर सयुक्ता भाटिया जी एवं लखनऊ नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमे कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह दिखा। माननीय पंकज सिंह जी ने अपनी बात में एक भारत अखंड भारत की चर्चा किये उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी की कार्य प्रणाली को भी लोगों के बीच में रखा और एमएलसी चुनाव के लिए अधिक मतदाता बनाने-हेतु अत्यधिक उत्साह से कार्य करने का आह्वान किया

प्रदेश कार्यालय पर, शिक्षक एवं स्नातक सदस्य विधान परिषद चुनाव के संबंध में आयोजित बैठक में सहभागिता

11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक दर्ज करवा सकेंगे नाम मतदाता बनने के लिए स्नातक युवा व शिक्षक आवेदन फॉर्म भरकर किसी भी मतदाता पंजीकरण केंद्र पर जमा कर सकते हैं।
जिलापंचायत सभागार रायबरेली, में स्नातक एमएलसी चुनाव-सम्बंधित बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव, खंड प्रभारी माननीय विधायक श्री डॉ नीरज बोरा, क्षेत्रीय महामंत्री अवध-क्षेत्र श्री दिनेश तिवारी, खंड जिला अध्यक्ष श्री राम देव पाल, जिला संयोजक श्री दिनेश त्रिपाठी और नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगण, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारीगण एवं सम्मानित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे जिनके साथ एमएलसी स्नातक चुनाव पर चर्चा हुई।

आज हरदोई के कुरसठ, डकौली, परनखा और भजौटा क्षेत्र में गुरुजन से भेंट कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्राप्त किया|

हरदोई के खजौना में आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव सम्बन्धी बैठक।

आज लखनऊ के सहारा स्टेट जानकीपुरम में डॉ विशाल सक्सेना जी के कोचिंग सेंटर पर एमएलसी स्नातक चुनाव-सम्बन्धी बैठक हुई | जिसमें मनोज सिंह,अखिलेश कुमार सिंह जी तथा अन्य गणमान्य जन की उपस्थिति में स्नातक चुनाव को लेकर विस्तृत परिचर्चा हुई।
