आज जनपद सीतापुर मे माननीय मंत्री श्री सुरेश राही जी मुलाक़ात कर विभिन्न विकास मुद्दों की चर्चा के साथ स्नातक मतदाता पंजीकरण को लेकर रणनीति बनायी गई |
Blog
-

विकास निधि योजना के अंतर्गत लगाए गए 11 एयर कंडीशनर्स (AC) का लोकार्पण किया।
-

आज लखनऊ में वित्तविहीन शिक्षकों और वित्तविहीन विद्यालयों की समस्याओं एवं उनके समाधान
-

राजस्व एंव आपदा विभाग के अधिकारीयों के साथ साक्ष्य बैठक
आज लखनऊ विधान परिषद् में दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की महत्वपूर्ण बैठक में राजस्व एंव आपदा विभाग के अधिकारीयों के साथ साक्ष्य बैठक संपन्न हुई इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री रामसूरत राजभर जी, श्री जासमीन अंसारी जी श्री अंगद सिंह जी श्री पदमसेन चौधरी जी उपस्थिति रहे।
विशेष रूप से क्षेत्र की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाओं एवं जनमानस को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदमों उठाने हेतु चर्चा हुई ।
-

आज लखनऊ विधान परिषद् में दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की महत्वपूर्ण बैठक
आज लखनऊ विधान परिषद् में दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ साक्ष्य बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री रामसूरत राजभर जी, श्री जासमीन अंसारी जी, श्री अंगद सिंह जी एवं श्री पदमसेन चौधरी जी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से क्षेत्र की बाढ़ एवं बचाव सेवाओं, संसाधनों की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाओं एवं जनमानस को सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कदमों पर चर्चा हुई।
-

“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत बाराबंकी में वृक्षारोपण महाअभियान-2025
आज 9 जुलाई को “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत बाराबंकी में वृक्षारोपण महाअभियान-2025 में सहभागिता कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मा. मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी,मा. एमएलसी श्री श्री अंगद सिंह जी,मा.विधायक श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष राज रानी रावत जी, जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द मौर्या जी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हर पौधा, एक श्रद्धांजलि… एक संकल्प। 
-

एक पौधा — माँ के नाम, भविष्य के नाम।
“माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:” 🌍🌱
आज जनपद बाराबंकी में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कर प्रकृति व मातृभूमि को नमन किया।
सभी से अपील है — आइए, एक-एक पेड़ माँ के नाम लगाएं।
एक पौधा — माँ के नाम, भविष्य के नाम। 🌳 -

आज जनपद रायबरेली में भारत विकास परिषद् शाखा रायबरेली के 63वें स्थापना दिवस समारोह
आज जनपद रायबरेली में भारत विकास परिषद् शाखा रायबरेली के 63वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित होकर सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं।
भारत विकास परिषद् जैसे राष्ट्रनिष्ठ व सेवा-निष्ठ संगठन के माध्यम से संस्कार, सेवा और संगठन की भावना से जो कार्य हो रहा है, वह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह आदरणीय श्री संजय सिंह जी, परिषद अध्यक्ष श्री अरविंद श्रीवास्तव जी, सचिव श्री अजय द्विवेदी जी, महिला अध्यक्ष श्रीमती वाणी पांडेय जी, श्री राकेश कक्कड़ जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहें।
-

भारत की एकता और अखंडता को समर्पित रहा डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी का जीवन
“मैं जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान प्रदान करूँगा, या इसके लिए अपना जीवन बलिदान कर दूँगा।”
अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा, प्रखर राष्ट्रभक्त, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, भारत की एकता और आत्मबल के प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य जयंती पर आज माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ उन्हें करबद्ध नमन।
“एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे” का उद्घोष कर उन्होंने धारा 370 और 35A को हटाने के ऐतिहासिक संकल्प का बीज बोया, जो आज एक सशक्त और एकीकृत भारत का आधार बना।
डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र के स्वाभिमान, आत्मसम्मान और संप्रभुता की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, निर्भीक विचार और राष्ट्र के लिए समर्पण आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।
शत् शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।


