Author: awanish

आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बजट चर्चा के दौरान भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।
आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बजट चर्चा के दौरान भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा एवं लोक-कल्याणकारी बजट 2026–27, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में तथा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी द्वारा प्रस्तुत किया…

बाराबंकी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक
आज बाराबंकी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधान परिषद् में नियम-110 के अंतर्गत प्रदेश में पृथक फार्मेसी विश्वविद्यालय की स्थापना की माँग रखी।
विधानसभा सत्र में आज उत्तर प्रदेश में फार्मा सेक्टर की वैश्विक गतिविधियों, बढ़ते निवेश व फार्मेसी संस्थानों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए विधान परिषद् में नियम-110 के अंतर्गत प्रदेश में पृथक फार्मेसी विश्वविद्यालय की स्थापना की माँग रखी। यह पहल शोध, नवाचार, औषधि विकास व स्टार्ट-अप संस्कृति को नई दिशा देगी।

लखनऊ के कुम्हरांवा में श्री निरुपमेय अग्निहोत्री जी के विद्यालय उमा विद्या मंदिर, के वार्षिकोत्सव समारोह
लखनऊ के कुम्हरांवा में श्री निरुपमेय अग्निहोत्री जी के विद्यालय उमा विद्या मंदिर, के वार्षिकोत्सव समारोह में उपस्थित होकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकगण को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक एवं प्रेरणादायी रहे। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन ने यह सिद्ध किया कि…

आदरणीय पंकज चौधरी जी एवं माननीय संगठन महामंत्री आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब से शिष्टाचार भेंट
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पंकज चौधरी जी एवं माननीय संगठन महामंत्री आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब से शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर माननीय एमएलसी श्री उमेश द्विवेदी जी एवं माननीय एमएलसी श्री हरि सिंह जी भी उपस्थित रहे।

आज लखनऊ के माइलस्टोन ग्लोबल स्कूल के चतुर्थ वार्षिकोत्सव “प्रतिबिम्ब 4.0”
आज लखनऊ के माइलस्टोन ग्लोबल स्कूल के चतुर्थ वार्षिकोत्सव “प्रतिबिम्ब 4.0” में माननीय मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर जी के साथ सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में सम्मानित छात्र सौरभ यादव को मेडल व प्रमाणपत्र…

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइन द्वारा आयोजित “समागम संयोजन संवाद संकल्प” कार्यक्रम
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइन द्वारा आयोजित “समागम संयोजन संवाद संकल्प” कार्यक्रम में उपस्थित होकर इंटीरियर डिजाइनिंग, रचनात्मकता, नवाचार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी जी, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा देओल जी, श्रीमती…

वीर सैनिकों के सम्मान में एक पहल
हमारे सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देते हैं और सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज के अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश सेवा की भावना बनाए रखते हैं। ऐसे में वीर सैनिकों के सम्मान में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में सैनिक एवं पूर्व सैनिकों…

विधान परिषद के बजट सत्र 2026–2027 के तृतीय दिवस की कार्यवाही में सहभागिता की
लखनऊ स्थित विधान भवन में विधान परिषद के बजट सत्र 2026–2027 के तृतीय दिवस की कार्यवाही में सहभागिता की।

