Author: awanish

जनपद बाराबंकी के नारायण रिजॉर्ट बीबीपुर में “ पटेल चेतना रथ” का शुभारम्भ कराया।
आज जनपद बाराबंकी के नारायण रिजॉर्ट बीबीपुर में सरदार पटेल समरसता फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पटेल जी व्यक्तित्व और कृतित्व को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लेकर प्रारंभ की जा रही यात्रा “ पटेल चेतना रथ” का शुभारम्भ कराया । भारत के लौहपुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के 150वें वर्ष पर आयोजित इस…

बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा के ग्राम सेवली में नवचेतना संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम
आज बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा के ग्राम सेवली में नवचेतना संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता बन्धुओं से मुलाक़ात का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नवचेतना संघ के संस्थापक श्री राजेश वर्मा जी, कार्यक्रम के आयोजक श्री अजीत विश्वकर्मा जी एवं श्री धीरेन्द्र वर्मा जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आगामी विधान परिषद चुनावों के संदर्भ में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री भूपेन्द्र सिंह जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय श्री धर्मपाल सिंह जी से आगामी विधान परिषद चुनावों के संदर्भ में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

क्रीड़ा भारती (अवध प्रांत) द्वारा आयोजित Khel Walkathon में सहभागिता की।
आज लखनऊ में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर क्रीड़ा भारती (अवध प्रांत) द्वारा आयोजित Khel Walkathon में सहभागिता की। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल और स्वास्थ्य के महत्व को पुनः स्मरण करने का अद्भुत अवसर मिला।

पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह आज लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान एवं सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।…

श्री प्रेम गुप्ता जी के होटल का उद्घाटन कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं
आज होटल कृष्णा पैलेस, संडीला में श्री प्रेम गुप्ता जी के होटल का उद्घाटन कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री अशोक रावत जी,माननीय विधायक श्रीमती अल्का अर्कवंशी जी एवं माननीय विधान परिषद सदस्य श्री अशोक अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज हरदोई भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जनप्रतिनिधि बैठक
आज हरदोई भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जनप्रतिनिधि बैठक में माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय धर्मपाल जी एवं माननीय प्रदेश महामंत्री आदरणीय संजय राय जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “अवध कबड्डी प्रतियोगिता 2025”
आज लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “अवध कबड्डी प्रतियोगिता 2025” में माननीय खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी एवं प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों के साथ सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।

मोहनलालगंज में आयोजित दंगल कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ।
आज ग्राम जबरौली , तहसील मोहनलालगंज में आयोजित दंगल कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती रेनू अवस्थी जी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। पारंपरिक खेल दंगल हमारी संस्कृति और समाज को जोड़ने वाला माध्यम है। खिलाड़ियों का उत्साह और ग्रामीणों का जोश वास्तव में सराहनीय रहा।

