Author: awanish

आज लखनऊ में विभिन्न शिक्षाविदों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ।
आज लखनऊ में विभिन्न शिक्षाविदों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण, अनुभव और योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे सम्माननीय शिक्षाविदों का अभिनंदन करना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। उनके ज्ञान, मार्गदर्शन, संस्कारपूर्ण से ही सशक्त समाज एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।

प्रातः लखनऊ विश्वविद्यालय, द्वितीय परिसर में पतंजलि योग समिति और साधकों के साथ योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास
योग संकल्प दिवस – 9 प्रातः लखनऊ विश्वविद्यालय, द्वितीय परिसर में पतंजलि योग समिति और साधकों के साथ योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर तन, मन और जीवन को संतुलित करने का संकल्प दोहराया गया। योग सिर्फ व्यायाम नहीं, यह ऊर्जावान, अनुशासित और आत्मविश्वासी जीवन की कुंजी है। साथ ही, स्नातक बहनों, भाइयों और…

आज श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल के योग साधना केंद्र, अशरफ विहार, चिनहट में योग साधकों के साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संकल्प दोहराया।
योग दिवस – 21 जून | संकल्प दिवस – 7 सुबह की ताज़गी, प्राणायाम की ऊर्जा और ध्यान की शांति के बीच आज श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल के योग साधना केंद्र, अशरफ विहार, चिनहट में योग साधकों के साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संकल्प दोहराया। योग हमें केवल निरोगी ही नहीं बनाता, बल्कि…

एक पेड़ माँ के नाम लगाना है।
प्रकृति को हरा-भरा बनाना है, एक पेड़ माँ के नाम लगाना है। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आज श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश…

श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस एवम् माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज लखनऊ में शिक्षामित्र साथियों के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का…

आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी भाईसाहब से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर आज प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी भाईसाहब से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवम् आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

आदरणीय श्री अमरपाल मौर्या जी भाईसाहब से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर आज राज्यसभा सांसद एवम् प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री अमरपाल मौर्या जी भाईसाहब से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

लखनऊ के LMPV डिग्री कॉलेज, गोसाईंगंज, में “भविष्य ये उत्तर प्रदेश” टीम द्वारा आयोजित SCR for Youth कार्यशाला
लखनऊ के LMPV डिग्री कॉलेज, गोसाईंगंज, में “भविष्य ये उत्तर प्रदेश” टीम द्वारा आयोजित SCR for Youth कार्यशाला में सहभागिता कर छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के साथ राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) की दूरदर्शी अवधारणा, इसके विकासात्मक आयामों तथा युवाओं के लिए उपलब्ध होने वाले रोजगार, शिक्षा एवं उद्यमिता के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। माननीय…

जनपद सीतापुर में प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026”
आज जनपद सीतापुर में प्रतिष्ठित समाचार पत्र *अमर उजाला* द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026” में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के मध्य उपस्थित होकर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके परिश्रम, अनुशासन एवं लगन की सराहना की तथा उन्हें जीवन में निरंतर…

