सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • त्रिवेदीगंज मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026

    त्रिवेदीगंज मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026

    आज जनपद बाराबंकी के त्रिवेदीगंज मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत उपस्थित होकर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं समाज सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने हेतु मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुँचाने की प्रेरणा देते हैं।

    इस अवसर पर माननीय विधायक श्री दिनेश रावत जी, ब्लॉक प्रमुख श्री सुशील जी, मंडल अध्यक्ष श्री सचिन वर्मा जी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

    माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

    आज लखनऊ में माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

    साथ में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा जी उपस्थित रहे।

  • बड़ी सौगात—1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार।

    बड़ी सौगात—1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार।

    होली के पावन अवसर पर गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात—1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार।

    गरीब, किसान, महिला और युवा—इन चार वर्गों के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की खबर आज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई।

  • होली के पावन अवसर पर गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात

    होली के पावन अवसर पर गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात

    होली के पावन अवसर पर गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात—1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार।

    गरीब, किसान, महिला और युवा—इन चार वर्गों के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की खबर आज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई।

  • लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) के स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व शांति हेतु आयोजित संगोष्ठी

    लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) के स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व शांति हेतु आयोजित संगोष्ठी

    आज जनपद लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) के स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व शांति हेतु आयोजित संगोष्ठी, धम्म सभा, परित्राण पाठ, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, पुस्तक विमोचन तथा स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि करुणा, अहिंसा, मैत्री और विश्वबंधुत्व के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम था। भगवान बुद्ध के धम्म का प्रकाश आज भी मानवता को शांति, संयम और सद्भाव की राह दिखा रहा है।

    इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरगोविंद कुशवाहा जी, सदस्य श्री तरुणेश बौद्ध जी एवं श्री जे०पी० सिंह जी सहित भिक्षु शीलरतन जी, भिक्षु देवानंद वर्धन जी, भिक्षु आर्य वंश जी, भिक्षु धम्मानंद विवेचन जी तथा श्रीलंका से पधारे वेन. डॉ. जुलम्पिटये पुण्यासार जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की।

    पत्रकार बंधुओं, भिक्षुजन एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को और भी सार्थक एवं प्रेरणादायी बना दिया।

    विश्व शांति, मानव कल्याण और सांस्कृतिक समन्वय की दिशा में ऐसे आयोजनों की निरंतरता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 🙏

  • उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित विराट कार्यक्रम

    उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित विराट कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित विराट कार्यक्रम में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    यह केवल आर्थिक सहायता का वितरण नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का उत्सव था।

    इस गरिमामयी अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, माननीय विधायक श्रीमती जय देवी जी, माननीय विधायक श्री नीरज बोरा जी तथा माननीय सदस्य विधान परिषद श्री लालजी प्रसाद निर्मल जी सहित प्रदेश के विविध जनपदों से पधारी मातृशक्तियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

    पावन पर्व होली से पूर्व मातृशक्ति को मिला यह अनुपम उपहार — डबल इंजन की भाजपा सरकार की जनसेवा, संवेदनशीलता और संकल्प शक्ति का जीवंत प्रमाण है।

    जब नारी सशक्त होती है, तो परिवार सशक्त होता है; जब परिवार सशक्त होता है, तो राष्ट्र सशक्त होता है।

    यही है आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव! 🚩

  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति’ की बैठक

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति’ की बैठक

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति’ की बैठक में,विभाग के प्रस्तरों/साक्ष्यों पर सुनवाई की एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए…..

  • बाराबंकी में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक

    बाराबंकी में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक

    आज कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार, बाराबंकी में माननीय श्री सुरेश राही जी (मा० प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, कारागार, उत्तर प्रदेश सरकार) की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक में उपस्थित रहा।

    बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि विकास कार्यों में तेजी आए और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

    जनपद के समग्र विकास एवं सुशासन के लिए प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते कदम।

  • ‘रन फॉर राम’ जैसे ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन के उपरांत क्रीड़ा भारती के समस्त पदाधिकारियों के साथ बैठक

    ‘रन फॉर राम’ जैसे ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन के उपरांत क्रीड़ा भारती के समस्त पदाधिकारियों के साथ बैठक

    मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आयोजित ‘रन फॉर राम’ जैसे ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन के उपरांत क्रीड़ा भारती के समस्त पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके अद्वितीय परिश्रम, संगठन क्षमता एवं राष्ट्रनिष्ठा के लिए हृदय से अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

    युवाशक्ति की उमंग, अनुशासन और धर्मभाव से आलोकित यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रखर उद्घोष था।

    क्रीड़ा भारती के समर्पित कार्यकर्ताओं को भविष्य के सभी कार्यक्रमों हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ—निश्चित ही आप सभी के प्रयासों से धर्म, राष्ट्र और समाज की सेवा का यह अभियान निरंतर गति प्राप्त करता रहेगा।