सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • ‘मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)’ को लेकर ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक

    ‘मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)’ को लेकर ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक

    आज बाराबंकी जिला कार्यालय पर ‘मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)’ को लेकर ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न की।

    सभी बूथों पर SIR कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समीक्षा की गई।”

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • “मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)” में पहुँचकर संबंधित BLO से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    “मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)” में पहुँचकर संबंधित BLO से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    आज बाराबंकी विधानसभा सदर के अंतर्गत बाराबंकी नगर मंडल के बूथ संख्या 244 एवं 245, कोठी डीह विकास भवन पर चल रहे “मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)” में पहुँचकर संबंधित BLO से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    बूथ संख्या 244 एवं 245 पर SIR के दौरान अब तक 90% मतदाता सूची पूर्ण किए जाने पर BLO के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और तत्परता के लिए उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

    साथ ही बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 को भी उनके प्रभावी योगदान के लिए शुभकामनाएँ दीं।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी जी, नगर अध्यक्ष श्री सूरज सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • आज जनपद बाराबंकी के भाजपा नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री रामसिंह वर्मा जी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम

    आज जनपद बाराबंकी के भाजपा नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री रामसिंह वर्मा जी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम

    आज जनपद बाराबंकी के भाजपा नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री रामसिंह वर्मा जी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    आशा है कि आपके नेतृत्व में पार्टी संगठन के कार्य नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे और संगठनात्मक मजबूती को नया आयाम मिलेगा।

    इस अवसर पर मा. मंत्री श्री सतीश शर्मा जी,मा. उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत जी, मा. विधायक श्री साकेंद्र वर्मा जी, मा. पूर्व सांसद श्री उपेंद्र सिंह रावत जी,मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी,निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द मौर्या जी,श्री शशांक कुशमेश जी,श्री अवधेश श्रीवास्तव जी,मा. पूर्व विधायक श्री शरद अवस्थी जी,जिला प्रवासी श्रीमती सरोज कुमारी जी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • जनपद रायबरेली के सेहंगो में आयोजित सुप्रसिद्ध गुड़िया बाबा एवं बटवल गिरी वाले के वार्षिक मेला कार्यक्रम

    जनपद रायबरेली के सेहंगो में आयोजित सुप्रसिद्ध गुड़िया बाबा एवं बटवल गिरी वाले के वार्षिक मेला कार्यक्रम

    आज जनपद रायबरेली के सेहंगो में आयोजित सुप्रसिद्ध गुड़िया बाबा एवं बटवल गिरी वाले के वार्षिक मेला कार्यक्रम में उपस्थित होकर आए हुए विशिष्टजनों को संबोधित किया।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामलाल अकेला जी, चेयरमैन श्री शिवेंद्र सिंह ‘राम’ जी, ब्लॉक प्रमुख श्री अमन सिंह ‘दउवा’ जी, जिला पंचायत सदस्य श्री विनय वर्मा जी, श्री नितिन मोहन पटेल जी, श्री सिद्धार्थ पटेल जी, श्री कमलेश कुमार जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

  • व्याप्त अनियमिताओं पर अंकुश लगाने / जांच किये जाने संबंधी समिति के अंतर्गत प्राधिकरण विभाग एवं आवास विकास विभाग की साक्ष्य बैठक

    व्याप्त अनियमिताओं पर अंकुश लगाने / जांच किये जाने संबंधी समिति के अंतर्गत प्राधिकरण विभाग एवं आवास विकास विभाग की साक्ष्य बैठक

    आज विधान परिषद सचिवालय में विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद्, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमिताओं पर अंकुश लगाने / जांच किये जाने संबंधी समिति के अंतर्गत प्राधिकरण विभाग एवं आवास विकास विभाग की साक्ष्य बैठक में समिति के मा० सभापति श्री कुँवर महाराज सिंह जी के साथ सम्मिलित होकर विभागों में चल रही अनियमितताओं पर विस्तृत चर्चा कर उचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए।

  • लखनऊ अलीगंज स्थित धर्मोदय बुद्ध विहार प्रबंध द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह

    लखनऊ अलीगंज स्थित धर्मोदय बुद्ध विहार प्रबंध द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह

    लखनऊ अलीगंज स्थित धर्मोदय बुद्ध विहार प्रबंध द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में उपस्थित होकर सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं को संबोधित करने तथा उनका सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट श्री गिरेंद्र पाल जी, पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष श्री गिरेश मिश्रा जी, पूर्व लखनऊ बार अध्यक्ष श्री सुरेश पांडेय जी, डॉ. सुरेश बाबू जी तथा अन्य सम्मानित बंधुगण उपस्थित रहे।

  • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित “Sardar@150 एकता-यात्रा”

    लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित “Sardar@150 एकता-यात्रा”

    आज जनपद लखनऊ में नेता जी सुभाष चंद्र बोस महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज से रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज, बाबूगंज तक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित “Sardar@150 एकता-यात्रा” में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री (वित्त एवं संसदीय कार्य) श्री सुरेश कुमार खन्ना जी, माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा जी, आदरणीय महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री आनंद द्विवेदी जी, पार्षदगण, छात्र-छात्राएं, अनेक कार्यकर्ता तथा गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • लोकनीति भारत द्वारा आयोजित नानाजी देशमुख स्मृति व्याख्यान—“Sangh@100 : समग्र चिंतन” कार्यक्रम

    लोकनीति भारत द्वारा आयोजित नानाजी देशमुख स्मृति व्याख्यान—“Sangh@100 : समग्र चिंतन” कार्यक्रम

    आज लखनऊ स्थित सीएसआईआर–एनबीआरआई ऑडिटोरियम में प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल संगठनकर्ता एवं भारत रत्न नानाजी देशमुख जी की स्मृति में लोकनीति भारत द्वारा आयोजित नानाजी देशमुख स्मृति व्याख्यान—“Sangh@100 : समग्र चिंतन” कार्यक्रम में उपस्थित होने का अवसर मिला।

    इस अवसर पर इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय डॉ. श्री राम माधव जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार जी, सीएसआईआर–एनबीआरआई, लखनऊ के निदेशक डॉ. अजित कुमार शासनी जी, लोकनीति भारत के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र त्रिपाठी जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • बेनीगंज में आयोजित 26वीं श्रीमद् भागवत कथा एवं अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

    बेनीगंज में आयोजित 26वीं श्रीमद् भागवत कथा एवं अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

    आज जनपद हरदोई स्थित सी. बी. जी. इंटर कॉलेज ऑफ साइंस, बेनीगंज में आयोजित 26वीं श्रीमद् भागवत कथा एवं अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर माननीय सांसद श्री अशोक रावत जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।