आज बाराबंकी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

आज बाराबंकी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधानसभा सत्र में आज उत्तर प्रदेश में फार्मा सेक्टर की वैश्विक गतिविधियों, बढ़ते निवेश व फार्मेसी संस्थानों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए विधान परिषद् में नियम-110 के अंतर्गत प्रदेश में पृथक फार्मेसी विश्वविद्यालय की स्थापना की माँग रखी। यह पहल शोध, नवाचार, औषधि विकास व स्टार्ट-अप संस्कृति को नई दिशा देगी।

लखनऊ के कुम्हरांवा में श्री निरुपमेय अग्निहोत्री जी के विद्यालय उमा विद्या मंदिर, के वार्षिकोत्सव समारोह में उपस्थित होकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकगण को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक एवं प्रेरणादायी रहे। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन ने यह सिद्ध किया कि विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि संस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।
अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने, माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री अनुप त्रिवेदी जी, श्री अरुन सिंह गप्पू जी एंव अन्य सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे विद्यालय परिवार को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पंकज चौधरी जी एवं माननीय संगठन महामंत्री आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब से शिष्टाचार भेंट हुई।
इस अवसर पर माननीय एमएलसी श्री उमेश द्विवेदी जी एवं माननीय एमएलसी श्री हरि सिंह जी भी उपस्थित रहे।

आज लखनऊ के माइलस्टोन ग्लोबल स्कूल के चतुर्थ वार्षिकोत्सव “प्रतिबिम्ब 4.0” में माननीय मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर जी के साथ सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में सम्मानित छात्र सौरभ यादव को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया — यह विद्यालय एवं जनपद के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर मा. विधायक श्री योगेश शुक्ला जी, डीसीबी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह जी, प्रधान संघ अध्यक्षा श्रीमती संयोगिता सिंह जी, सम्मानित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइन द्वारा आयोजित “समागम संयोजन संवाद संकल्प” कार्यक्रम में उपस्थित होकर इंटीरियर डिजाइनिंग, रचनात्मकता, नवाचार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी जी, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा देओल जी, श्रीमती कनिका सिंह जी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
रचनात्मक उद्योगों के सशक्तिकरण और नवाचार आधारित विकास की दिशा में ऐसे आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक हैं।

हमारे सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देते हैं और सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज के अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश सेवा की भावना बनाए रखते हैं।
ऐसे में वीर सैनिकों के सम्मान में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में सैनिक एवं पूर्व सैनिकों के लिए एक या दो सीटों का आरक्षण किया जाए, जैसे राज्य परिवहन की बसों में महिलाओं एवं पूर्व विधायकों के लिए सीटें आरक्षित रहती है लोक महत्व के इस विषय पर सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए जनहित में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के लिए बसों में सीटें आरक्षित किए जाने की मांग की है।

लखनऊ स्थित विधान भवन में विधान परिषद के बजट सत्र 2026–2027 के तृतीय दिवस की कार्यवाही में सहभागिता की।

आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद में महामहिम आदरणीया राज्यपाल महोदया के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपना संबोधन प्रस्तुत किया।
यह अभिभाषण ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प, जनहितकारी योजनाओं और सर्वसमावेशी प्रगति की स्पष्ट दिशा प्रस्तुत करता है।