जनपद गोंडा में आयोजित “जिला कार्यसमिति” बैठक में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित पदाधिकारी गण एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बन्धुओं को सम्बोधित किया।
Blog
-

गोंडा में आयोजित “जिला कार्यसमिति” कि बैठक में भाग लिया।
आज जनपद गोंडा में आयोजित “जिला कार्यसमिति” कि बैठक में भाग लिया।
-

रविदास जी की जयंती के अवसर पर मध्य मण्डल भीमनगर में आयोजित कार्यक्रम
सनातन संत परम्परा के संवाहक,समाज से छुआछूत व भेदभाव जैसी कुरीतियों के उन्मूलन हेतु आजीवन समर्पित रहे महान भक्त कवि एवं परम् पूज्य संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर मध्य मण्डल भीमनगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नमन कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री आनंद पाण्डेय जी,श्री रजनीश गुप्ता जी एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
-

भारत सरकार के अमृत काल बजट पर चर्चा कार्यक्रम
लखनऊ के ‘रेनेसा होटल’ में “लोकनीति” एवं फ़ीड के संयुक्त तत्वधान में आयोजित “ब्रेकफास्ट ब्रीफिंग” में भारत सरकार के अमृत काल बजट पर चर्चा कार्यक्रम में अधिकारी, शिक्षाविद, प्रतिष्ठित डॉक्टर तथा सेवानिवृत्त माननीय न्यायाधीशों तथा आई आई एम, लखनऊ के प्रोफ़ेसर डॉ भारत भास्कर जी के साथ बजट पर भारत सरकार के रोडमैप पर परिचर्चा में सम्मिलित रहा I
-

नारायण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘विचार गोष्ठी’ कार्यक्रम
आज लखनऊ में “महामना मालवीय मिशन” तथा “नारायण सेवा संस्थान” के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘विचार गोष्ठी’ कार्यक्रम में उपस्थित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि माननीय उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर श्री मनोज सिन्हा जी को सुननें का अवसर मिला I
-

अवध प्रान्त द्वारा आयोजित “छात्र उद्घोष” विषयक जिला सम्मलेन मे कार्यक्रम
सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कहली तेरवा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संडीला अवध प्रान्त द्वारा आयोजित “छात्र उद्घोष” विषयक जिला सम्मलेन मे कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मे छात्रों की सहभागिता को लेकर सम्बोधित किया।
-

2019 में रामसर स्थल घोषित हुआ,उत्तर प्रदेश के 10 रामसर स्थल में से एक है।
रामसर स्थल नवाबगंज पक्षी अभयारण्य के बूथ संख्या 334 पर उपस्थित रहकर बूथ समिति एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। नवाब गंज पक्षी विहार जैव विविधताओ को संजोए हुए है 2019 में रामसर स्थल घोषित हुआ,उत्तर प्रदेश के 10 रामसर स्थल में से एक है।
-

भाजपा जिला कार्यालय उन्नाव पर विधानसभा संयोजकों के साथ बैठक
कानपुर उन्नाव स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव के निमित्त भाजपा जिला_कार्यालय उन्नाव पर विधानसभा संयोजकों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की गयी। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री त्रयंबक त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।
-

उन्नाव जिला कार्यालय पर मीडिया बंधुओ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई
उन्नाव जिला कार्यालय पर मीडिया बंधुओ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, कानपुर उन्नाव स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव के सम्बंध में उन्नाव जिला कार्यालय पर मीडिया बंधुओ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई,इस अवसर पर शिक्षक सदस्य विधान परिषद श्री उमेश द्विवेदी जी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अवधेश कटियार जी उपस्थित रहे।


