कानपुर उन्नाव स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव के विजय अभियान का शुभारंभ अटल बिहारी कॉलेज उन्नाव में माँ सरस्वती जी का पूजन कर किया तथा इस अवसर पर उपस्थित कॉलेज के सभी शिक्षकों से भाजपा स्नातक प्रत्याशी श्री अरुण पाठक जी एवं शिक्षक प्रत्याशी श्री वेणु रंजन भदौरिया के लिए मतदान का निवेदन किया।
Blog
-

‘पाञ्चजन्य’ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ
दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित अशोका होटल में देश की प्रखर राष्ट्रवादी पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ,इस अवसर पर पत्रिका परिवार के सभी प्रबुद्ध सदस्य तथा केंद्रीय मंत्री माननीय श्री अनुराग ठाकुर जी उपस्थित रहे।
-

स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव एवं सहकारिता चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृ चर्चा
आज लखनऊ में स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बैठक में स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव एवं सहकारिता चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी,प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
-

स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव,परीक्षा पर चर्चा
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आयोजित हुई बैठक में स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव,परीक्षा पर चर्चा के साथ साथ सहकारिता चुनाव एवं अन्य संगठनात्मक विषयों पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी,महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
-

‘पंडित बटुकनाथ शास्त्री सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र’ का उद्घाटन समारोह
बाराबंकी के बरेठी में “नारायण सेवा संस्थान लखनऊ” द्वारा संचालित ‘पंडित बटुकनाथ शास्त्री सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र’ का उद्घाटन समारोह तथा साथ ही आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में उपस्थित हुआ।
-

माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी के साथ आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
भारतीय हिन्दू धर्म, दर्शन एवं सनातन संस्कृति से सम्पूर्ण विश्व को आलोकित करने वाले आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आज लखनऊ में माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी के साथ आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
-

चुनाव जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं।
आज कानपुर में भाजपा स्नातक चुनाव सदस्य विधान परिषद कानपुर उन्नाव खंड प्रत्याशी श्री अरुण पाठक जी एवं शिक्षक प्रत्याशी श्री वेणु रंजन जी के नामांकन के जनयात्रा कार्यक्रम में उनको हृदय से बधाई दी व चुनाव जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
-

उत्तर प्रदेश 2023 में निवेश हेतु आयोजित “लखनऊ निवेशक सम्मेलन
आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, उत्तर प्रदेश 2023 में निवेश हेतु आयोजित “लखनऊ निवेशक सम्मेलन” में मा० केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर जी, उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के साथ उपस्थिति हुआ।
-

परिवार को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करे।
जनपद सीतापुर सांसद श्री राजेश वर्मा जी की माता जी के निधन उपरांत त्रयोदशा संस्कार पर तम्बौर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रभु श्री रामजी उनकी आत्मा को शांति दें। परिवार को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करे।


