आज लखनऊ स्थित कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी एवं अन्य वरिष्ठजनों के साथ मातृभूमि के चरणों में अपना जीवन समर्पित करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें कोटिशः नमन किया एवं वीर शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया।
Blog
-

सभी छात्र/छात्राएं अपने जीवन में निरंतर सफलताएं अर्जित करते रहें, सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।
लखनऊ के रुचि खंड में सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित “अभिनंदन समारोह” कार्यक्रम में उपस्थित होकर आईसीएसई बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं,इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय डॉ दिनेश शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। निश्चित ही ज्ञानार्जन के प्रति छात्रों की संकल्पबद्धता ने यह सफलता सुनिश्चित की है,सभी छात्र/छात्राएं अपने जीवन में निरंतर सफलताएं अर्जित करते रहें, सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।
-

लखनऊ जनपद के पदाधिकारियों के साथ कार्ययोजना बैठक संपन्न हुई।
आज लखनऊ में क्रीड़ा भारती द्वारा “क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा” आयोजन के संबंध में लखनऊ जनपद के पदाधिकारियों के साथ कार्ययोजना बैठक संपन्न हुई।
-

उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दी।
लखीमपुर के होटल ‘ला ग्रेस’ में “भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा” द्वारा आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होकर विवेकानंद शाखा द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दी।
-

समाज के हर वर्ग का सम्मान तथा विकास सम्भव है।
आज अपने निर्वाचन क्षेत्र के जनपद लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उपस्थित रहा,इस दौरान आज श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत गणराज्य की “प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति” बनने पर उपस्थित सभी कार्यकर्ता बन्धुओं को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की,वास्तव में यह सिर्फ भाजपा नेतृत्व की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं सकारात्मक सोंच से ही सम्भव है कि देश में सबसे नीचे तबके का नागरिक भी सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हो सकता है,”सबका साथ, सबका विकास” भाजपा का मूल मंत्र रहा है,समाज के अलग-अलग समुदायों से राष्ट्रपति का चयन कर भाजपा अपने मूलमंत्र पर अक्षरशः खरा उतरी है।आज हम सभी के लिए उत्सव का दिन है निश्चित ही इस प्रकार के निर्णयों से समाज के हर वर्ग का सम्मान तथा विकास सम्भव है।
-

लखीमपुर में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सम्मानित जनों से आत्मीय मुलाकात
जनपद लखीमपुर में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सम्मानित जनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई।
-

तहसील स्तर पर एक स्वास्थ्य मेला आयोजित करने हेतु आग्रह किया
आज दिल्ली में भारत सरकार के माo स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडावरिया जी से भेंटकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर एक स्वास्थ्य मेला आयोजित करने हेतु आग्रह किया I
-

माननीय मंत्री जी ने इस पुस्तक के लिए बधाई तथा आशीर्वाद प्रदान किया।
आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला जी से दिल्ली में मुलाकात की तथा,राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित अपनी पुस्तक “नए भारत की नीव” भेंट की,माननीय मंत्री जी ने इस पुस्तक के लिए बधाई तथा आशीर्वाद प्रदान किया।
-

पदाधिकारियों के साथ कार्ययोजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बैठक
आज लखनऊ में क्रीड़ा भारती द्वारा “क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा” के आयोजन को लेकर अवध प्रान्त के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्ययोजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।


