सरदार वल्लभभाई पटेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित 147वीं जयंती एवं सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग इंजी.के.सी.वर्मा जी एवं एडीएम शाहजहांपुर को सम्मानित किया।
Blog
-

सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर जनपद सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं उनके जीवन आदर्शों व विराट व्यक्तित्व को स्मरण किया तथा सभी को उनके आदर्शों को अंगीकार करने के लिए संकल्प दिलाया।
-

ग्राम वासियों से पार्टी प्रत्याशी श्री अमन गिरि के पक्ष में अधिकाधिक मतदान का निवेदन किया।
लखीमपुर की गोला विधानसभा में उपचुनाव के क्रम आज विधानसभा क्षेत्र के प्रथम ग्राम में मतदाता पर्ची बांटने की शुरुआत माननीय सांसद जयप्रकाश रावत जी के साथ हुई साथ ही ग्राम वासियों से पार्टी प्रत्याशी श्री अमन गिरि के पक्ष में अधिकाधिक मतदान का निवेदन किया।
-

शत-प्रतिशत मतदान हेतु ग्राम वासियों को संकल्प दिलाया
-

विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर सम्मानित ग्रामीण जनों से जनसमर्थन मांगा।
गोला विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री अमन गिरि जी के पक्ष में अधिकाधिक मतदान हेतु विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर सम्मानित ग्रामीण जनों से जनसमर्थन मांगा।
-

“गोला गोकर्णनाथ” जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जनपद लखीमपुर खीरी में प्रवास के दौरान गोला विधानसभा में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध भगवान भोलेनाथ के पौराणिक मन्दिर “गोला गोकर्णनाथ” जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
-

लखीमपुर जिला प्रचारक जी के आकस्मिक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना पर उनसे मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना
लखीमपुर जिला प्रचारक जी के आकस्मिक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना पर उनसे मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना, तत्पश्चात उपचुनाव के केंद्रीय कार्यालय पर प्रत्याशी अमन गिरी से चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श हुआ।
-

पैरामाउंट कोचिंग क्लासेस में जिले के प्रबुद्धजनों से जनों से से संवाद
जनपद लखीमपुर के विकासखंड कुंभी में स्थित इंजीनियर सुशील कुमार वर्मा जी के शैक्षणिक संस्थान पैरामाउंट कोचिंग क्लासेस में जिले के प्रबुद्धजनों से जनों से से संवाद किया तथा आगामी 3 नवंबर को होने वाले गोला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री अमन गिरी के पक्ष में अधिकाधिक मतदान हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कोचिंग संघ के श्री बादल चोपड़ा जी भी उपस्थित रहे I
-

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व व्यवसायी श्री करुणेश जी तथा चिकित्सक श्री लालराम वर्मा जी
लखीमपुर की गोला विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के सम्बन्ध में आज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व व्यवसायी श्री करुणेश जी तथा चिकित्सक श्री लालराम वर्मा जी से भेंट कर पार्टी प्रत्याशी श्री अमन गिरी जी के पक्ष में अधिकतम मतदान हेतु उपस्थित जनों से आग्रह किया।


