सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • मलिहाबाद तहसील में स्नातक एमएलसी चुनाव हेतु जनसम्पर्क ।

    लखनऊ, मलिहाबाद तहसील में विधायक जयदेवी कौशल जी के नेतृत्व में स्नातक एमएलसी चुनाव-हेतु जनसम्पर्क किया तथा अधिवक्ता बंधुओं आशीर्वाद लिया, इस दौरान क्षेत्रीय-महामंत्री, मंडल-अध्यक्ष सहित वरिष्ठ अधिवक्ता गण, पदाधिकारी एवं सम्मानित अधिवक्ता बन्धु उपस्थित रहे ।

  • नागरिकता संसोधन अधिनियम की जन जागरण गोष्ठी में उपस्थित ।

    भाजपा-जिला-कार्यालय,हरदोई में
    “नागरिकता संसोधन अधिनियम CAA” की जन-जागरण गोष्ठी में उपस्थित हुआ। जिसमें माननीय स्वतंत्र देव सिंह (प्रदेश-अध्यक्ष) क्षेत्रीय अध्यक्ष-सुरेश तिवारी जी, जिला-अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री- राज्यसभा सांसद, पूर्व सांसद माननीय सांसद- जयप्रकाश रावत जी, माननीय विधायक जनपद के अन्य वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं सहस्रों सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सरकार द्वारा CAA लाये गए बिल पर जो भ्रामकता और अराजकता विपक्षी पार्टिया फैला रही है वो बिल्कुल निराधार है इस बिल से देश के किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नही होने वाला है बल्कि विदेशों में सताए हुए जो हमारे भाई है उन्हें नागरिकता दी जाएगी।

  • एक एक मतदाता से संपर्क की तैयारी ।

    भाजपा की स्नातकों तक पहुंच बनाने की कोशिश।

  • नागरिकता संसोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित बैठक ।

    सण्डीला विधानसभा क्षेत्र के नेवादा भरावन में, नागरिकता संसोधन अधिनियम CAA के समर्थन में आयोजित किसान संगोष्ठी में उपस्थित रहा। जिसमें उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी जी, राज्यसभा-सांसद श्री अशोक वाजपेयी जी, जिलाध्यक्ष, लखनऊ जिला-जिलाध्यक्ष, और जनपद के अन्य वरिष्ठजन, पदाधिकारी तथा हजारों सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • निघासन विधानसभा में स्नातक चुनाव को लेकर बैठक ।

    लखीमपुर में निघासन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में स्नातक चुनाव को लेकर बैठक और साथ ही वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर स्नातक चुनाव के परिपेक्ष्य में चर्चा की ।

  • स्नातक एम.एल.सी. चुनाव सम्बन्धी भावी कार्ययोजना बैठक ।

    विधानसभा-क्षेत्र निघासन (जनपद-लखीमपुर) में विधायक श्री शशांक वर्मा जी की अध्यक्षता में सम्मानित स्कूल और कॉलेज-प्रबंधकों, शिक्षकों, मंडल-अध्यक्षों, तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्नातक-एम.एल.सी. चुनाव-सम्बन्धी, भावी कार्ययोजना-हेतु बैठक हुई। उक्त बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री, संयोजक-स्नातक-चुनाव-लखनऊ-खंड-क्षेत्र, जिला-समन्वयक, जिला-संयोजक, युवा-मोर्चा-जिलाध्यक्ष, एवं बूथ-अध्यक्ष, सहित वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सम्मानित कार्यकर्ता बन्धुओं की महनीय उपस्थिति रही।

  • स्नातक चुनाव को लेकर अधिवक्ता बंधुओं से भेंट ।

    जनपद लखीमपुर, निघासन तहसील में, स्नातक- चुनाव को लेकर अधिवक्ता बंधुओं से भेंट कर जनसभा को संबोधित किया, साथ में क्षेत्रीय महामंत्री अवध-क्षेत्र, विधायक, जिला-संयोजक, जिला- समन्वयक, युवा-मोर्चा, जिलाध्यक्ष, महामंत्री अधिवक्ता संघ, मंडल-अध्यक्ष, मंडल-उपाध्यक्ष, सहित वरिष्ठ अधिवक्ता गण, पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे ।

  • कृषि महाविद्यालय पर स्नातक चुनाव को लेकर बैठक ।

    हरदोई, गौसगंज में पी० बी० आर० कृषि महाविद्यालय में स्नातक चुनाव को लेकर बैठक की, जिसमें महाविद्यालय के प्रबंधक, उप-प्रबंधक, प्रधानाध्यापक, एवं महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

  • के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम में कबीर शाह मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता ।

    के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम (लखनऊ) में “कबीर शाह मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता” की विजेता टीम को पुरस्कृत करने का सुअवसर मिला, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष माननीय हृदय नारायण दीक्षित जी, विशेष सचिव-आईटी (उत्तर प्रदेश सरकार) श्री अखिलेश मिश्रा जी, पैराओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट आईएएस सुहास एलवाई जी, हरिंदर साहनी जी तथा डॉ सुधा जी आदि गणमान्यजन की उपस्थिति रही।