लखीमपुर ममरी में श्री राम नरेश वर्मा जी के नवनिर्मित “यदुनंदन पेट्रोल पंप” के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनके नवीन प्रतिष्ठान की बधाई तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Blog
-

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती व प्रतिभा अलंकरण समारोह कार्यक्रम
लखीमपुर गोला में “पटेल संस्थान गोला” द्वारा आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती व प्रतिभा अलंकरण समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होकर आए हुए गणमान्य जनों को सम्बोधित किया तथा साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे सम्मानित जनों को सम्मानित किया I इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा जी, विधायक श्री शशांक वर्मा जी व विभिन्न सम्मानित जन उपस्थित रहे।
-

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने सुधार करने की प्रक्रिया आदि विषयों पर चर्चा I
आज वोटर चेतना महा अभियान के अंतर्गत चिनहट द्वितीय वार्ड के बूथ संख्या 380-385 पोलिंग बूथ लिटिल फ्रेंड्स स्कूल में आयोजित वोटर चेतन महा अभियान की गति को बढ़ाने हेतु बीएलओ के साथ मतदाता सूची का अवलोकन किया। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने सुधार करने की प्रक्रिया आदि विषयों पर चर्चा की साथ में मंडल अध्यक्ष श्री कमल पाण्डेय जी पार्षद श्री शैलेन्द्र वर्मा जी उपस्थित रहे I
-

आज नगर पंचायत कार्यालय, बछरावां में सम्मानित जनों से मुलाक़ात
आज नगर पंचायत कार्यालय, बछरावां में सम्मानित जनों से मुलाक़ात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व उनके निस्तारण पर चर्चा की I
-

“मैजिक सेरेमनी” कार्यक्रम का उद्घाटन किया I
आज जनपद रायबरेली,फिरोज गांधी कॉलेज में श्री हरिओम सोनकर जी द्वारा आयोजित “मैजिक सेरेमनी” कार्यक्रम का उद्घाटन किया I
-

“स्टेट लेवल प्राइस मनी मेंस हॉकी टूर्नामेंट” ‘श्री हनुमान कप 2023’ के शुभारम्भ कार्यक्रम
आज लखनऊ, गोमती नगर, विजयंत खंड स्टेडियम में आयोजित “स्टेट लेवल प्राइस मनी मेंस हॉकी टूर्नामेंट” ‘श्री हनुमान कप 2023’ के शुभारम्भ कार्यक्रम में मा.संगठन महामंत्री आदरणीय धर्मपाल सिंह जी के साथ प्रतिभाग किया I
-

गोंडा में “सरदार वल्लभभाई पटेल जी” की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्बोधित किया I
आज जनपद गोंडा में “सरदार वल्लभभाई पटेल जी” की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्बोधित किया I
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी एक ऐसे राष्ट्रभक्त नेता थे जिन्होंने अनेकों रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में पिरो कर ‘संघे शक्ति कलियुगे’ का पाठ पढ़ाया। पटेल साहब के सिद्धांत व आदर्श विचार अनंतकाल तक हमें राष्ट्रप्रेम की सीख देते रहेंगे। विश्व मानचित्र पर आज हम जो विस्तृत, एकीकृत व सुनहरा भारत देख रहे हैं, उसमें सरदार पटेल जी की दूरदर्शिता का अहम योगदान है। मैं इस अवसर पर देशवासियों से आह्वान करता हूं कि वे पटेल जी के सिद्धांतों को अपनाकर देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करने का प्रण लें। इस अवसर पर विधायक श्री प्रभात वर्मा जी, श्री प्रेमनारायण पाण्डेय जी, श्री विनय द्विवेदी जी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। -

एकता दौड़ ‘रन फॉर यूनिटी’ के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहा
आज लखनऊ में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी, माo मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ लौहपुरुष ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एकता दौड़ ‘रन फॉर यूनिटी’ के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहा इस अवसर पार केंद्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर जी मा० उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी श्री ब्रजेश पाठक श्री सुरेश कुमार खन्ना जी एवं अन्य वरिष्ठ मंत्रीगणो माo विधायकगण के साथ में उपस्थिति रहे।
-

“एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब” द्वारा आयोजित “संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह”
आज लखनऊ के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में “एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब” द्वारा आयोजित “संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह” केउद्घाटन कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया I


