आज लखनऊ में उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से स्नेहिल भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से हम सभी जनसेवा और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद् श्री उमेश द्विवेदी जी भी उपस्थित रहे।
Blog
-

रायबरेली के नगर पंचायत शिवगढ़ में क्षेत्र के विभिन्न सम्मानित जनों के साथ स्नातक मतदाता पंजीकरण के निमित्त एक बैठक
आज रायबरेली के नगर पंचायत शिवगढ़ में क्षेत्र के विभिन्न सम्मानित जनों के साथ स्नातक मतदाता पंजीकरण के निमित्त एक बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान उपस्थित सभी सम्मानित बंधुओं से अधिक से अधिक स्नातक मतदाता पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद् श्री उमेश द्विवेदी जी, पूर्व एमएलसी श्री राजा राकेश प्रताप सिंह जी, पूर्व विधायक श्री राजा राम त्यागी जी, ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह जी सहित माननीय ब्लॉक प्रमुखगण, नगर पंचायत चेयरमैनगण, मंडल अध्यक्षगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
-

लखनऊ इकाई में उत्पादित “ब्रह्मोस मिसाइल” के प्रथम बैच के फ्लैग-ऑफ समारोह में सहभागिता की।
आज लखनऊ में यशस्वी माननीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ लोकसभा के जनप्रिय सांसद श्री राजनाथ सिंह जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में ब्रह्मोस एयरोस्पेस, लखनऊ इकाई में उत्पादित “ब्रह्मोस मिसाइल” के प्रथम बैच के फ्लैग-ऑफ समारोह में सहभागिता की।

यह ऐतिहासिक क्षण न केवल देश की रक्षा क्षमता का प्रतीक है, बल्कि “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने वाला है।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी, माननीय सांसद (राज्यसभा) श्री संजय सेठ जी,माननीय सांसद श्री बृजलाल जी, माननीय महापौर, लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी तथा अन्य माननीय विधायकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
-

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित “कार्यकर्ता समागम” समारोह कार्यक्रम मे सहभागिता किया ।
आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षामंत्री एवं लखनऊ लोकसभा के जनप्रिय मा० सांसद श्री राजनाथ सिंह जी उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित “कार्यकर्ता समागम” समारोह कार्यक्रम मे सहभागिता किया ।
इस अवसर पर माननीय सांसदगण, माननीय विधायकगण, पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
-

प्रदेश के लगभग 9 लाख शिक्षकों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा की घोषणा पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
आज लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर प्रदेश के लगभग 9 लाख शिक्षकों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा की घोषणा पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा एवं प्रदेश के सभी स्ववित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी को इस ऐतिहासिक और अनुपम उपहार के लिए गहरा आभार व्यक्त किया। हम सभी आपके मार्गदर्शन और आशीर्वाद की इसी प्रकार निरंतर कामना करते हैं। इस अवसर पर माननीय एमएलसी श्रीचंद शर्मा जी माननीय एमएलसी श्री उमेश द्विवेदी जी एवं माननीय एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह जी उपस्थित रहे।
-

आज रायबरेली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता की प्रगति समीक्षा बैठक
आज रायबरेली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता की प्रगति समीक्षा बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक की अध्यक्षता माननीय राज्यसभा सदस्य श्री संजय सेठ जी ने की।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद श्री इंजी. अवनीश कुमार सिंह जी, जिला अध्यक्ष रायबरेली श्री बुद्धिलाल पासी जी, जिलाधिकारी सुश्री हर्षिता माथुर जी, पुलिस अधीक्षक श्री यशवीर सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री आर.पी. सिंह जी सहित जिले के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
खेल प्रतियोगिताएँ न केवल युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को विकसित करती हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित भी करती हैं।
-

जनपद रायबरेली स्थित “कुंवर मुनीन्द्र सिंह महाविद्यालय” के स्थापना दिवस समारोह
आज जनपद रायबरेली स्थित “कुंवर मुनीन्द्र सिंह महाविद्यालय” के स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय प्रयागराज श्री विवेक राज सिंह जी, महाविद्यालय के प्रबंधक कु. मनीष वर्धन सिंह जी, श्री शत्रुघ्न सिंह जी, डॉ. कुशलानंद श्रीवास्तव जी, गौरा राजपरिवार के मुखिया राजा प्रत्यूष वर्धन सिंह जी, मेजर हरिश्चन्द्र सिंह जी, श्री संजय प्रताप सिंह जी, बैसवारा एजुकेशन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मप्रकाश सिंह जी, तथा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेश प्रताप सिंह जी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों के संगम का प्रतीक रहा — जहाँ परंपरा और प्रगति का सुंदर मेल देखने को मिला।
-

“इकाना मीडिया टी-20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025” के समापन समारोह
जनपद लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित “इकाना मीडिया टी-20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025” के समापन समारोह में सम्मिलित होकर विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह आयोजन खेल भावना, टीम वर्क और पत्रकारिता जगत की एकजुटता का एक अनोखा संगम रहा — जो वास्तव में प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक है।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री राजेश्वर सिंह जी,वरिष्ठ प्रबंध निदेशक इकाना स्टेडियम श्री उदय सिन्हा जी,प्रबंध निदेशक सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स श्री अनिल अग्रवाल जी,खेल निदेशक उत्तर प्रदेश श्री आर.पी. सिंह जी,महासचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ डॉ. आनंदेश्वर पांडेय जी, RSO लखनऊ श्री अतुल सिंह जी,पूर्व परिवहन अधिकारी श्री A.K. त्रिपाठी जी तथा मीडिया जगत के सम्मानित बंधु एवं सभी प्रतिभागी गण उपस्थित रहे।
सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। -

लखनऊ के कला मंडपम ऑडिटोरियम में आयोजित “भविष्य-ए-उत्तर प्रदेश छात्र-संसद 2025”
आज लखनऊ के कला मंडपम ऑडिटोरियम में आयोजित “भविष्य-ए-उत्तर प्रदेश छात्र-संसद 2025” में उपस्थित होकर युवा साथियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह मंच न केवल छात्र शक्ति की आवाज़ है, बल्कि एक सशक्त, विकसित और समावेशी उत्तर प्रदेश के भविष्य की सुदृढ़ नींव भी है।
छात्रों में देश और समाज के प्रति जो जागरूकता, ऊर्जा और संकल्प दिखा — वह वास्तव में प्रेरणादायक था।
उनके विचार, सुझाव और नेतृत्व क्षमता यह स्पष्ट करते हैं कि उत्तर प्रदेश का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हाथों में है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री राजकुमार वर्मा जी, श्री अभिनव पटेल जी, श्री भूमेंद्र सिंह जी, श्री शिखरपुरी जी, श्री दीपांशु पटेल जी, श्री अमीर जी एवं अन्य अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


