सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • आज बाराबंकी के दरियाबाद में माननीय मंत्री श्री सतीश शर्मा जी के आवास पर भेंट की।

    आज बाराबंकी के दरियाबाद में माननीय मंत्री श्री सतीश शर्मा जी के आवास पर भेंट की।

    आज बाराबंकी के दरियाबाद में माननीय मंत्री श्री सतीश शर्मा जी के आवास पर भेंट की।

    इस दौरान मा. मंत्री जी ने 2026 में होने वाले स्नातक सदस्य विधान परिषद चुनाव हेतु स्वयं का स्नातक मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरकर प्रेरणादायक पहल की।

    आप सभी स्नातक बंधुओं से निवेदन है कि आप भी अपने परिवार एवं परिचितों के साथ स्नातक मतदाता पंजीकरण फॉर्म अवश्य भरें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री संदीप सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह रिंकू जी, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप त्रिपाठी जी, श्री पवन कुमार वर्मा जी, श्री अभिषेक मौर्य जी, श्री नीरज कुमार सिंह जी, श्री संदीप गुप्ता जी,श्री सुरेंद्र मिश्रा जी सहित

    अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

  • “विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन” कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

    “विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन” कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

    नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे

    त्वया हिन्दुभूमे सुखवं वर्धितोऽहम्।

    महामङ्गले पुण्यभूमे त्वदर्थे

    पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते॥

    आज लखनऊ के गोमतीनगर में राष्ट्र साधना में सेवारत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित “विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन” कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

    भारत माता और संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

  • लखनऊ के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित “इकाना मीडिया टी20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025”

    लखनऊ के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित “इकाना मीडिया टी20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025”

    आज लखनऊ के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित “इकाना मीडिया टी20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025” में उपस्थित होकर टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया।

    खेल भावना, टीम वर्क और पत्रकारिता जगत की एकजुटता का यह अनोखा संगम प्रेरणादायक रहा।

    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री अनंत जी, संपादक अमर उजाला श्री विजय त्रिपाठी जी, संपादक दैनिक जागरण श्री मनीष त्रिपाठी जी, श्री विकाश जी, श्री प्रांशु मिश्रा जी एवं अन्य मीडिया के सम्मानित बंधु उपस्थित रहे।

    सभी आयोजकों, प्रतिभागियों और समर्थकों को इस सफल आयोजन के लिए ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं

  • बाराबंकी मे “युवा उद्यमी संवाद” कार्यक्रम के तहत उद्यमी से संवाद

    बाराबंकी मे “युवा उद्यमी संवाद” कार्यक्रम के तहत उद्यमी से संवाद

    आज बाराबंकी मे “युवा उद्यमी संवाद” कार्यक्रम के तहत उद्यमी से संवाद करते हुए उन्हें ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ की जानकारी दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योजना की अहमियत और लाभों पर प्रकाश डाला। युवाओं को अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसी योजनाएं देश के उद्यमशील भविष्य को सशक्त बना रही हैं।

    इस योजना के अंतर्गत युवाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त ऋण प्रदान किया गया है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बनें। स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए सरकार न केवल वित्तीय सहायता दे रही है, बल्कि प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और विपणन सहायता भी उपलब्ध करा रही है। इस पहल से हजारों युवाओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद मिली है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य है — “हर युवा को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजक बनाना।”

    कार्यक्रम में अध्यक्ष – एंटरप्योनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया अभिषेक सिंह, उपायुक्त उद्योग श्री आशुतोष श्रीवास्तव जी, रीजनल मैनेजर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, एलडीएम श्री सौरभ मौर्य जी, उद्यमी मित्र श्री रहमान अंसारी जी एंव अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर प्रदेश महामंत्री आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाईसाहब के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

    आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर प्रदेश महामंत्री आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाईसाहब के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

    आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवेदना, ज्ञान और सत्य के अद्भुत प्रतीक, रामायण जैसे महान ग्रंथ के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर प्रदेश महामंत्री आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाईसाहब के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

    आपकी अमर वाणी मानवता को सदैव धर्म, नीति और करुणा के मार्ग पर अग्रसर करती रहे।

  • स्वर्गीय डी.पी. बोरा जी की 85वीं जयंती के उपलक्ष्य मे लखनऊ में आयोजित ‘डी.पी. बोरा स्मृति व्याख्यानमाला’ कार्यक्रम

    स्वर्गीय डी.पी. बोरा जी की 85वीं जयंती के उपलक्ष्य मे लखनऊ में आयोजित ‘डी.पी. बोरा स्मृति व्याख्यानमाला’ कार्यक्रम

    आदि कवि महर्षि वाल्मीकि एवं भक्त मीराबाई की जयंती व पूर्व विधायक स्वर्गीय डी.पी. बोरा जी की 85वीं जयंती के उपलक्ष्य मे लखनऊ में आयोजित ‘डी.पी. बोरा स्मृति व्याख्यानमाला’ कार्यक्रम में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक की जी गरिमामय उपस्थिति में सहभाग किया।

    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने मातृ शक्ति वंदन एवं सेवा शक्ति केन्द्रों का भी शुभारम्भ किया।

    कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी, मा. सदस्य राज्यसभा श्री बृजलाल जी, महानगर अध्यक्ष श्री आनन्द द्विवेदी जी, मा. महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, मा. सदस्य विधान परिषद श्री मुकेश शर्मा जी, मा. श्री रामचन्द्र सिंह प्रधान जी, मा. डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल जी, श्री पवन सिंह चौहान जी, मा. विधायक योगेश शुक्ला जी, मा. विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव जी मा. विधायक श्री अमरेश कुमार जी सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

  • लखनऊ में सौर एनर्जी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित सोलर ट्रेलब्लेजर कॉन्फ्रेंस एवं सम्मान समारोह

    लखनऊ में सौर एनर्जी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित सोलर ट्रेलब्लेजर कॉन्फ्रेंस एवं सम्मान समारोह

    आज लखनऊ में सौर एनर्जी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित सोलर ट्रेलब्लेजर कॉन्फ्रेंस एवं सम्मान समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के साथ सहभाग किया एवं उपस्थितजनों को संबोधित किया।
    इस अवसर पर श्री तारिक नकवी जी, श्री प्रसन्ना सिंह जी, श्री प्रतीक कपूर जी, श्री राम अनुज वर्मा जी, श्री गिरीश मिश्रा जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • 75वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ किया।

    75वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ किया।

    आज हरदोई जिले के सुभानखेड़ा स्थित श्री देवी दयाल इंटर कॉलेज में 75वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ किया।

    यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारे युवा खिलाड़ियों के हौसले, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव है।

    सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 💐

    इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद श्री अशोक रावत जी, श्री विजय प्रताप सिंह जी (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी),श्री तुलसीराम कनोजिया जी (प्रबंधक) तथा अन्य सम्मानित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • 9वीं अंतर-शाखा खेल प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित गरिमामयी समारोह

    9वीं अंतर-शाखा खेल प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित गरिमामयी समारोह

    आज लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सेंट्रल अकादमी विद्यालय की रजत जयंती एवं 9वीं अंतर-शाखा खेल प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित गरिमामयी समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस विशेष अवसर पर विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण वाकई प्रेरणादायक रहे।

    सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

    ईश्वर से कामना है कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इसी उत्साह और दृढ़ निश्चय के साथ निरंतर प्रगति करते रहें।