लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र (वित्तीय वर्ष 2026–27) के प्रथम दिवस की कार्यवाही में भाग लिया।
Blog
-

“कपीश्वर वैदिक गुरुकुल आश्रम” एवं “दिव्य दृष्टि परिवार” द्वारा हनुमंत आश्रय-आश्रम में आयोजित ‘कपीश्वर देवालय’ स्थापना उत्सव
“कपीश्वर वैदिक गुरुकुल आश्रम” एवं “दिव्य दृष्टि परिवार” द्वारा हनुमंत आश्रय-आश्रम में आयोजित ‘कपीश्वर देवालय’ स्थापना उत्सव के पावन अवसर पर कपीश्वर वैदिक गुरुकुल आश्रम, कुड़ियाघाट में आदि देव महादेव एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की विशाल एवं दिव्य प्रतिमाओं के भव्य अनावरण कार्यक्रम में
माo समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण जी, माननीय विधायक श्री राजेश्वर सिंह जी एवं माननीय विधायक श्री कुं. माधवेन्द्र प्रताप सिंह जी के साथ सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय सनातन परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक रहा।
कार्यक्रम के आयोजक श्री विवेक तांगाणी जी को हृदय से कोटि-कोटि आभार, जिन्होंने इस पुण्य प्रतिष्ठान की स्थापना कर समाज को एक ऐसा अद्भुत, प्रेरणादायक और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण स्थल प्रदान किया, जो आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कार और मार्गदर्शन देता रहेगा।

-

लखनऊ में बजट सत्र की कार्यवाही से पूर्व भाजपा एवं सहयोगी दलों के माननीय सदस्यों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक
आज लोक भवन, लखनऊ में बजट सत्र की कार्यवाही से पूर्व भाजपा एवं सहयोगी दलों के माननीय सदस्यों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।”
-

अयोध्या धाम में आयोजित होने वाली ‘रन फॉर राम’ मैराथन का पोस्टर जारी किया।
माननीय केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी ने 22 फ़रवरी 2026 को अयोध्या धाम में आयोजित होने वाली ‘रन फॉर राम’ मैराथन का पोस्टर जारी किया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी को कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया। साथ ही क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भानु जी एवं TYC की निदेशक श्रीमती गीता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मैराथन में भाग लेने के लिए www.runforram.com पर पंजीकरण कर राम पथ और भक्ति पथ पर दौड़ने का पुण्य अवसर प्राप्त करें।
-

आज श्री महेश प्रसाद मौर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज, समेसी (लखनऊ) के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
आज श्री महेश प्रसाद मौर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज, समेसी (लखनऊ) के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री गिरधारी लाल मौर्य जी, प्रधानाचार्य श्री अरविंद जी, श्री दीपक कुमार चौधरी जी (प्रधान), श्री विकास पटेल जी, श्री बृजेश जी, श्री आशीष कुमार जी, श्री जोरावर सिंह जी, श्री अमरदीप वर्मा जी, श्री जगतपाल पटेल जी, श्री अनिल जी, श्री सुमेर जी, विद्यालय के सम्मानित अध्यापकगण तथा अनेक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
-

‘खेलो इंडिया’ योजना के अंतर्गत ग्रामीण स्टेडियम निर्माण हेतु पत्र सौंपा।
भारत सरकार में माननीय मंत्री, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, श्री मनसुख मांडवीया जी से स्नेहपूर्ण भेंट कर अपने निर्वाचन क्षेत्र जनपद हरदोई के विकासखंड कछौना स्थित ग्राम तेरवा दहीगवाँ के प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों को साकार करने की भावना के साथ ‘खेलो इंडिया’ योजना के अंतर्गत ग्रामीण स्टेडियम निर्माण हेतु पत्र सौंपा।
विश्वास है कि यह स्टेडियम ग्रामीण अंचल की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।
-

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से लाभान्वित युवाओं से संवाद
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से लाभान्वित युवाओं से संवाद के क्रम में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं से सीधा संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री जी की इस महत्वाकांक्षी योजना से युवाओं में आत्मनिर्भरता, नवाचार एवं उद्यमिता की भावना प्रबल हुई है। आज युवा अपने स्वयं के रोज़गार प्रारंभ कर स्वावलंबन की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहे हैं।
इस जनकल्याणकारी योजना के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति समस्त युवाओं सहित हम सभी ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हरदोई श्री अनुनय झा (IAS), मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सान्या छाबड़ा (IAS), उपायुक्त उद्योग श्री हर्ष प्रताप सिंह जी, निदेशक ग्रामीण स्वरोजगार योजना श्री विक्रांत ओझा जी, जिला समन्वयक अधिकारी बैंक ऑफ इंडिया श्री रवि रंजन जी, इंडियन बैंक श्री आशीष जी, श्री सतीश कुमार जी, श्री सुबोध शुक्ल जी, श्री मो. अयूब जी, जिला प्रशासन की टीम एवं अनेक युवा उद्यमीगण उपस्थित रहे।
-

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आज जनपद बाराबंकी में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ जी के साथ मानवतावाद के अनन्य उपासक, महान समाज सुधारक, दार्शनिक, कवि एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संत रविदास जी के विचार तथा सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं सद्भाव का उनका संदेश आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करता है और मानवता के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
-

बजट के लाइव प्रसारण को नगर पालिका बाराबंकी के बाबू राम सिंह सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में माननीया वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट के लाइव प्रसारण को नगर पालिका बाराबंकी के बाबू राम सिंह सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
यह बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि नई सदी के भारत की दिशा और गति तय करने वाला रोडमैप है।
गरीब का सम्मान, किसान की मजबूती, युवाओं का भविष्य और महिलाओं का सशक्तिकरण—हर वर्ग के सर्वांगीण विकास की स्पष्ट झलक इस बजट में दिखाई देती है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, तकनीक और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ यह बजट देश को न केवल आगे बढ़ाएगा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत को नेतृत्व की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री हरगोविंद सिंह जी, नगर अध्यक्ष श्री सूरज सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी, जिला महामंत्री श्री संदीप गुप्ता जी, डॉ. विवेक तिवारी जी, श्री जंगबहादुर पटेल जी, श्री सहजराम पटेल जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


