सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • अवध प्रांत द्वारा आयोजित “विकसित भारत हेतु शिक्षा” विषयक चिंतन एवं विमर्श कार्यक्रम

    अवध प्रांत द्वारा आयोजित “विकसित भारत हेतु शिक्षा” विषयक चिंतन एवं विमर्श कार्यक्रम

    आज लखनऊ में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, अवध प्रांत द्वारा आयोजित “विकसित भारत हेतु शिक्षा” विषयक चिंतन एवं विमर्श कार्यक्रम में सहभागी होने और अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक गणित, पर्यावरण संरक्षण, पंचकोष आधारित चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ।

    कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और समाज से जुड़े विद्वान, शिक्षाविद एवं विचारकों ने सहभागिता कर अपने मूल्यवान विचार प्रस्तुत किए।

    यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा बल्कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करने वाला प्रेरणादायी अनुभव भी रहा।

    इस अवसर पर पूर्व संगठन मंत्री भाजपा श्री सत्येंद्र त्रिपाठी जी, माननीय राष्ट्रीय सह संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास श्री संजय स्वामी जी, प्रांत संयोजक श्री प्रमिल द्विवेदी जी तथा प्रांत संयोजक (प्रचार-प्रसार) श्री दीप नारायण पाण्डेय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • आज इंदिरा नगर, लखनऊ में “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के तहत वृक्षारोपण

    आज इंदिरा नगर, लखनऊ में “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के तहत वृक्षारोपण

    🌳 एक पेड़ माँ के नाम… 🌿

    आज इंदिरा नगर, लखनऊ में “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा-सा प्रयास किया।

    इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ एवं सम्मानित जनों से मुलाकात कर पर्यावरण, प्रकृति और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

  • सरदार सिंह कान्वेंट इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण समारोह

    सरदार सिंह कान्वेंट इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण समारोह

    जनपद सीतापुर, महमूदाबाद स्थित सरदार सिंह कान्वेंट इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम में प्रबंधक श्री अजय वर्मा जी, डॉ. हरनाम जी सहित अन्य शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • आज महमूदाबाद स्थित प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह

    आज महमूदाबाद स्थित प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह

    आज महमूदाबाद स्थित प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सहभागिता करते हुए प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर उन्हें संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री ओमप्रकाश वर्मा जी, डॉ. हरनाम जी एवं समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    छात्रों की लगन, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ।

  • महमूदाबाद स्थित सीता इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सहभागिता

    महमूदाबाद स्थित सीता इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सहभागिता

    आज महमूदाबाद स्थित सीता इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सहभागिता करते हुए प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उन्हें संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रमेश बाजपेई जी, डॉ. हरनाम जी एवं समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं सफलता प्रेरणादायक है।

    उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ करता हूँ।

  • श्री राम कुमार वर्मा जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित प्रणामांजलि समारोह

    श्री राम कुमार वर्मा जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित प्रणामांजलि समारोह

    आज माँ पीताम्बरा मण्डप, महमूदाबाद (जनपद सीतापुर) में मा० विधायक कुर्सी श्री साकेंद्र प्रताप वर्मा जी के पूज्य पिताश्री कीर्तिशेष श्री राम कुमार वर्मा जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित प्रणामांजलि समारोह में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    श्री राम कुमार वर्मा जी, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – पूर्वी उत्तर प्रदेश के पूर्व सह-क्षेत्र संघचालक एवं क्षेत्र कार्यवाह रहे, का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण और संघ मूल्यों की स्थापना को समर्पित रहा।

    इस गरिमामय अवसर पर मा० क्षेत्र प्रचारक श्री अनिल जी, मा० प्रान्त प्रचारक श्री कौशल जी, माननीय मंत्री श्री सतीश शर्मा जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की उपस्थिति में पुण्यात्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    उनका जीवन-दर्शन, अनुशासन और कर्मनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

  • पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री आनंद सिंह जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री आनंद सिंह जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    मा. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी के मनकापुर कोट स्थित आवास पर पहुंचकर उनके स्वर्गीय पूज्य पिताश्री, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री आनंद सिंह जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस दुःखद घड़ी में शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

    ॐ शांति।

  • आदरणीय श्री राजेश वर्मा जी से शिष्टाचार भेंट किया।

    आदरणीय श्री राजेश वर्मा जी से शिष्टाचार भेंट किया।

    माननीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग व पूर्व सांसद आदरणीय श्री राजेश वर्मा जी से शिष्टाचार भेंट कर स्नातक मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

    उनके अनुभव व सुझाव निश्चित ही इस अभियान को सफल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

  • जनपद लखीमपुर मे श्री रितुराज बाजपेयी जी के संस्थान “माधव चिल्ड्रेन एकेडमी

    जनपद लखीमपुर मे श्री रितुराज बाजपेयी जी के संस्थान “माधव चिल्ड्रेन एकेडमी

    जनपद लखीमपुर मे श्री रितुराज बाजपेयी जी के संस्थान “माधव चिल्ड्रेन एकेडमी” में उपस्थित होकर विभिन्न सम्मानित जनों से संवाद किया।