आज लखनऊ के गणेश विहार कॉलोनी, फैजूल्लागंज में श्री नवीन जी के नवितनम पावरप्ले प्रो टर्फ ग्राउंड के शुभारम्भ कार्यक्रम में उपस्थित होकर शुभारम्भ किया।
Blog
-

लखनऊ स्थित मैरियट होटल में स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड द्वारा ग्लोबल लर्निंग काउंसिल के सहयोग से आयोजित “एआई अडॉप्शन वर्कशॉप”
आज लखनऊ स्थित मैरियट होटल में स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड द्वारा ग्लोबल लर्निंग काउंसिल के सहयोग से आयोजित “एआई अडॉप्शन वर्कशॉप” में शामिल होकर प्रतिभागियों को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा में एआई के बढ़ते उपयोग, नवाचार के अवसरों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर चीफ़ ग्रोथ ऑफ़िसर श्री अद्वित्य शर्मा जी, ज़ोनल मैनेजर श्री श्रीनाथ वर्मा जी, श्री राजीव तुली जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
-

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के साथ पत्रकार बंधुओं से वार्ता
आज जनपद बाराबंकी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के साथ पत्रकार बंधुओं से वार्ता में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी श्री संजय राय जी, श्रीमती प्रियंका रावत जी तथा अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
-

बाराबंकी के जिला भाजपा कार्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में आयोजित बैठक
आज जनपद बाराबंकी के जिला भाजपा कार्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में आयोजित बैठक में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी एवं प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी श्री संजय राय जी के साथ उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में सभी बूथों पर शीघ्रता से शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र भराने तथा अभियान को पूर्णत: सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर मा० मंत्री श्री सतीश शर्मा जी, मा० अध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग श्री बैजनाथ रावत जी, प्रदेश महामंत्री भाजपा श्रीमती प्रियंका सिंह रावत जी, मा० जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत जी, मा० सदस्य, विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, सहित अनेक पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणमान्यजन उपस्थित रहे।
-

आज जनपद बाराबंकी स्थित नानमऊ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में आयोजित बैठक
आज जनपद बाराबंकी स्थित नानमऊ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में आयोजित बैठक में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के साथ उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मा० मंत्री श्री सतीश शर्मा जी, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी श्री संजय राय जी, मा० जिला अध्यक्ष बाराबंकी श्री राम सिंह वर्मा जी, सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
-

राजकीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विश्व दिव्यांग दिवस — लखनऊ
आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व दिव्यांग दिवस के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में आयोजित राजकीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर 500 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए एवं होनहार दिव्यांग छात्र/छात्राओं को टेबलेट प्रदान किए गए, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।
दिव्यांगजन सशक्त भारत के निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।
उनका उत्साह, कौशल एवं प्रेरणा हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
इस अवसर पर मा. मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी, पूर्व मंत्री/एमएलसी श्री महेंद्र सिंह जी, महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, एमएलसी श्री मुकेश शर्मा जी, श्री रामचंद्र प्रधान जी, मा. विधायक श्री नीरज बोरा जी, श्रीमती जयदेवी कौशल जी, श्री अमरेश कुमार जी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-

लखनऊ में ब्राइट कैरियर एस.एस. इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्रों को संबोधित किया
आज लखनऊ में ब्राइट कैरियर एस.एस. इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्रों को संबोधित किया तथा जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
बच्चे हमारे देश का वास्तविक भविष्य हैं। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से मिलकर उनके उज्ज्वल, सफल और संस्कारित भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर MLC श्री उमेश द्विवेदी जी, डायरेक्टर श्री रिशभ द्विवेदी जी, पूर्व पार्षद अनुराग पांडेय जी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
-

आज जिला बार एसोसिएशन, बाराबंकी द्वारा आयोजित अधिवक्ता दिवस–2025 कार्यक्रम
आज जिला बार एसोसिएशन, बाराबंकी द्वारा आयोजित अधिवक्ता दिवस–2025 कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सम्मानित अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ जनों को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
न्यायपालिका की गरिमा, कानून के प्रति हमारी प्रतिबद्धता तथा समाज में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने के संकल्प के साथ—
अधिवक्ता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी श्री मुकेश कुमार सिंह जी, अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार वर्मा जी, महामंत्री श्री रामराज यादव जी सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी आदरणीय अतिथियों, पदाधिकारियों एवं साथियों का हृदय से आभार।
-

‘मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)’ को लेकर ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक
आज बाराबंकी जिला कार्यालय पर ‘मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)’ को लेकर ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न की।
सभी बूथों पर SIR कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समीक्षा की गई।”
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


