Blog

  • “सांसद खेल महोत्सव 2025” के अंतर्गत आज के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित

    “सांसद खेल महोत्सव 2025” के अंतर्गत आज के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित

    फिट युवा से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु “सांसद खेल महोत्सव 2025” के अंतर्गत आज के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं माननीय सांसद (राज्यसभा) डॉ. दिनेश शर्मा जी के साथ सम्मिलित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    युवा छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

    माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “फिट इंडिया – हिट इंडिया” के पावन आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने और युवा शक्ति को संगठित व सशक्त बनाने की दिशा में यह आयोजन निश्चय ही एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

    इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री पवन सिंह चौहान जी,श्री सुनील भराला जी,श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री G. D. शुक्ला जी सहित अनेक सम्मानित महानुभाव उपस्थित रहे।

  • आज हरदोई के माधोगंज क्षेत्र स्थित रुकनापुर में श्री एस.एन. पब्लिक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

    आज हरदोई के माधोगंज क्षेत्र स्थित रुकनापुर में श्री एस.एन. पब्लिक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

    आज हरदोई के माधोगंज क्षेत्र स्थित रुकनापुर में श्री एस.एन. पब्लिक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्रों को संबोधित करने का सौभाग्य मिला।

    कार्यक्रम के दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

    इस अवसर पर प्रबंधक श्री रमाकांत सिंह जी, प्रधानाचार्य श्री नागेंद्र सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री रामनरेश अर्कवंशी जी, श्री आनंद सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य श्री रवि वर्मा जी, श्री अनुपम सिंह जी, श्री धर्मेंद्र सिंह जी, श्री गिरीश सिंह जी सहित शिक्षकगण एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के गौरवपूर्ण अवसर पर जनपद रायबरेली के सलोन मे आयोजित जनसभा

    सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के गौरवपूर्ण अवसर पर जनपद रायबरेली के सलोन मे आयोजित जनसभा

    लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के गौरवपूर्ण अवसर पर जनपद रायबरेली के सलोन मे आयोजित जनसभा मे सम्मिलित होकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को एक नई ऊँचाई देने वाले सरदार पटेल जी के जीवन–दर्शन को साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    सरदार पटेल जी भारतीय इतिहास में वह अद्वितीय व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपने लौह-संकल्प, रणनीतिक बुद्धिमत्ता और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया उनके प्रयासों ने केवल राजनीतिक सीमाओं को नहीं जोड़ा, बल्कि उन्होंने इस राष्ट्र की आत्मा, संस्कृति और विविधताओं को एकजुट कर एक अमर उदाहरण प्रस्तुत किया।

    आज भी सरदार साहब की प्रेरणा हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक सौहार्द की ज्योति प्रज्वलित करती है उनका यह संदेश समय के हर मोड़ पर हमें दिशा देता है कि “भारत की ताकत उसकी एकता में है, और भारत की पहचान उसकी संस्कृतियों के संगम में।” ऐसे महानायक को उनकी 150वीं जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम सभी मिलकर उनके सपनों का एकजुट, समृद्ध और सशक्त भारत बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

    ।इस अवसर पर माननीय विधायक श्री अशोक कुमार कोरी जी, जिला महामंत्री भाजपा श्री शरद सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह जी, श्री सतपाल विश्वकर्मा जी, श्री राजकुमार द्विवेदी जी, श्री विष्णु मौर्य जी, जिलाध्यक्ष अपना दल श्री सत्येंद्र पटेल जी, श्री परमेश पटेल जी एवं अन्य सम्मानित गणमान्य गण उपस्थित रहे।

  • लखनऊ स्नातक खण्ड की निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता पंजीकरण हेतु मतदाता पंजीकरण फॉर्म पूर्ण किया

    लखनऊ स्नातक खण्ड की निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता पंजीकरण हेतु मतदाता पंजीकरण फॉर्म पूर्ण किया

    आज देश के यशस्वी माननीय रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ के माननीय सांसद परम आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से आत्मीय भेंट कर लखनऊ स्नातक खण्ड की निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता पंजीकरण हेतु मतदाता पंजीकरण फॉर्म पूर्ण किया तथा आगामी चुनाव के लिए उनका मार्गदर्शन और स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • अलीगंज (लखनऊ) में आयोजित अन्तर्महाविद्यालयी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संगम — “उन्मेष–2025

    अलीगंज (लखनऊ) में आयोजित अन्तर्महाविद्यालयी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संगम — “उन्मेष–2025

    आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज (लखनऊ) में आयोजित अन्तर्महाविद्यालयी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संगम — “उन्मेष–2025” में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी के साथ उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

    विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

    इस अवसर पर पार्षद श्री स्वदेश सिंह जी, प्रधानाचार्य प्रो. रश्मि वाजपेई जी, डॉ. भास्कर शर्मा जी, सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक में उपस्थित हुआ ।






  • लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान

    लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान

    राष्ट्रीय एकता, केवल एक शब्द नहीं, हम सभी की आन, बान और शान है, हमारा अस्तित्व है, हमारा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य है।

    लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा जनपद बाराबंकी की विकास यात्रा को गति देते हुए ₹1,734 करोड़ लागत की 254 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम मे उपस्थित रहा।

    इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गये।

    इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सतीश शर्मा जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रियंका रावत जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा जी, माननीय विधायक श्री साकेंद्र वर्मा जी, माननीय विधायक श्री दिनेश रावत जी, सदस्य विधान परिषद श्री उमेश द्विवेदी जी, जिलाध्यक्ष श्री अरविंद मौर्या जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अवधेश श्रीवास्तव जी, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह जी, पूर्व विधायक श्री शरद अवस्थी जी एवं अन्य सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहें।

  • विधानसभा स्तरीय बालक/बालिका सब-जूनियर एवं सीनियर वर्ग की “माननीय विधायक खेल स्पर्धा”

    विधानसभा स्तरीय बालक/बालिका सब-जूनियर एवं सीनियर वर्ग की “माननीय विधायक खेल स्पर्धा”

    🏆 माननीय विधायक खेल स्पर्धा – बिसवां, सीतापुर 🏆

    आज युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, सीतापुर द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय बालक/बालिका सब-जूनियर एवं सीनियर वर्ग की “माननीय विधायक खेल स्पर्धा” में माननीय विधायक श्री निर्मल वर्मा जी के साथ उपस्थित होकर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट भी वितरित की गई।

    यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

  • उत्तर प्रदेश के 18वें द्विवार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    उत्तर प्रदेश के 18वें द्विवार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    आज जनपद लखनऊ स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह, कैसरबाग में आयोजित राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश के 18वें द्विवार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी,महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उ०प्र० डॉ. रतन पाल सिंह सुमन जी, महानिदेशक, परिवार कल्याण उ०प्र० डॉ. पवन कुमार अरुण जी,संघ की अध्यक्ष श्रीमती शर्ली भंडारी जी,महामंत्री श्री अशोक कुमार जी सहित प्रदेश भर से आए अनेक नर्सेस एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।