आज लखनऊ जी.डी. गोयंका स्कूल द्वारा आयोजित “लखनऊ रन” कार्यक्रम में उपस्थित होकर लखनऊ रन मैराथन में प्रतिभाग करने वाले धावकों में टॉप 3 विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में आयोजक श्री सर्वेश गोयल जी सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

आज लखनऊ जी.डी. गोयंका स्कूल द्वारा आयोजित “लखनऊ रन” कार्यक्रम में उपस्थित होकर लखनऊ रन मैराथन में प्रतिभाग करने वाले धावकों में टॉप 3 विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में आयोजक श्री सर्वेश गोयल जी सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

आज सुभाषचंद्र बोस पी.जी. कॉलेज, कहली गौसगंज, हरदोई में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत “युवा सम्मेलन” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि —
> “हमने पूर्वकाल में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग न करके अंग्रेजों के विदेशी उत्पादों के जाल में स्वयं को फंसा लिया और देश को गुलामी की ओर धकेल दिया। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पुनः स्वदेशी अपनाने का नारा दिया है — ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ — जिससे स्वदेशी उत्पादों की खरीद को बढ़ावा मिलेगा और देश की आर्थिक स्थिति और अधिक सशक्त होगी।”
इस अवसर पर मिश्रिख सांसद श्री अशोक रावत जी, बालामऊ विधायक श्री रामपाल वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अजीत बबन जी, क्षेत्रीय मंत्री (अवध क्षेत्र, युवा मोर्चा) श्री आशीष कश्यप जी, जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) श्री आकाश सिंह जी, श्री प्रीतेश दीक्षित जी, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक श्री अशोक सिंह जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री सत्यम शुक्ला जी तथा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री संचित अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

भारत माता के महान सपूत, लौह पुरुष एवं ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आज लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, तथा उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी के साथ उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ![]()
![]()
इस देश के प्रति उनका साहस, समर्पण, संघर्ष और त्याग प्रत्येक देशवासी को राष्ट्र की अखंडता एवं एकता के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा देता है।
उनके आदर्श और विचार सदैव प्रत्येक भारतीय के हृदय में अमर रहेंगे। ![]()
इस अवसर पर माननीय सांसदगण, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं अन्य विशिष्ट व सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आज लखनऊ में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के शुभ अवसर पर, मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा० उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी एवं मा० मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘एक भारत – आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश की एकता और अखंडता की इस अप्रतिम दौड़ का शुभारंभ किया गया। ![]()
![]()
‘रन फॉर यूनिटी’ देश के युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की भावना का संचार करते हुए ‘नए भारत’ को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देती है।
श्रद्धेय सरदार साहब की पावन स्मृतियों को नमन तथा सभी प्रतिभागी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन!


आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री हीरो वाजपेई जी से सौजन्य भेंट की। उन्होंने 2026 में होने वाले स्नातक सदस्य विधान परिषद चुनाव हेतु स्वयं अपना स्नातक मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरा। आप सभी से आग्रह है कि अपने परिवार एवं परिचित सभी स्नातक मतदाताओं का पंजीकरण अवश्य कराएं। आइए, जागरूक नागरिक बनकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।

बाराबंकी | कलेक्ट्रेट सभागार
आज माननीय प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राही जी की अध्यक्षता में अखण्ड भारत के शिल्पी, भारत रत्न एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद में आयोजित होने वाली पदयात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी बैठक में सहभागिता की।
इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी,माननीय विधायक श्री दिनेश रावत जी, माननीय जिलाध्यक्ष श्री अरविंद मौर्या जी,जिला महामंत्री श्री संदीप गुप्ता जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
लौह पुरुष सरदार पटेल जी की एकता, अखंडता और राष्ट्रनिष्ठा का संदेश ही हमारे संकल्प का आधार है।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में अखण्ड भारत के शिल्पी, भारत रत्न एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर फतेहपुर से प्रारम्भ होकर लखनऊ स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल तक निकाली गई “सद्भावना अखंड सरदार पटेल विशाल रथ यात्रा” में सहभागिता करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया।
इस देश के प्रति उनका साहस, समर्पण, संघर्ष और त्याग प्रत्येक देशवासी को राष्ट्र की अखंडता और एकता के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा देता है।
उनके आदर्श और विचार सदैव प्रत्येक भारतीय के हृदय में अमर रहेंगे। ![]()
इस अवसर पर श्री राजेश सिंह (जनसेवक), श्री जयकरण पटेल जी, श्री महेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री राम भक्त वर्मा जी, श्री सहज राम पटेल जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आज बाराबंकी मे आगामी 31 अक्टूबर महापुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर को जिले में विभिन्न कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता मे पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा जी के साथ उपस्थित हुआ ।
उनकी जन्म जयंत वर्ष पर ऐसे कार्यक्रम होंगे जिससे जनता तक उनके बारे में जानकारियां पहुंच सके, क्योंकि उन्होंने 563 रियासतों को एक कराने का ऐतिहासिक कार्य किया था। यदि सरदार पटेल ना होते तो भारत देश कई टुकड़ों में बंट जाता। उन्होंने बटे हुए भारत को एकता दी ।
विधानसभा स्तर पर पदयात्राओं का भी आयोजन किया जा रहा है इन पदयात्राओं में 500 से लेकर 1000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है यह पदयात्रा 8 से लेकर 10 किलोमीटर की होगी वहीं हर विद्यालय में रंगोली, वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी , जिससे आने वाली नसलो को सरदार पटेल के बारे में जानकारी मिल सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, माननीय विधायकगण, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।