आज जनपद लखनऊ स्थित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया मीडिया टी-20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
Blog
-

आज विधान परिषद् में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शीतकालीन सत्र 2025
आज विधान परिषद् में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शीतकालीन सत्र 2025 की कार्यवाही में सम्मिलित हुआ।
-

भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के गौरवपूर्ण शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम
भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के गौरवपूर्ण शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं कला की समृद्ध परंपराओं को समर्पित इस ऐतिहासिक अवसर पर संस्कृति, साधना और संस्कारों का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। विगत एक सौ वर्षों से भारतीय कला धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन में अग्रणी रहे इस प्रतिष्ठित संस्थान को शताब्दी वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व की अनुभूति कराते हुए उसे आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करता है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री आदरणीय श्री जयवीर सिंह जी, पद्म विभूषण एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय डॉ. सोनल मानसिंह जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री मुकेश कुमार शर्मा जी, डॉ. लाल जी प्रसाद निर्मल जी, आदरणीय श्री रामचंद्र प्रधान जी, माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा जी, श्री अमरेश कुमार जी तथा भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
-

आज जनपद बाराबंकी जिला कार्यालय में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा की।
आज जनपद बाराबंकी जिला कार्यालय में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा की।
-

अयोध्या में आयोजित होने जा रही “RUN FOR RAM” मैराथन के आमंत्रण पत्र एवं पोस्टर का भव्य शुभारंभ
आज नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती @khadseraksha जी द्वारा आगामी 22 फरवरी, 2026 को अयोध्या में आयोजित होने जा रही “RUN FOR RAM” मैराथन के आमंत्रण पत्र एवं पोस्टर का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री श्री विकास, लोकनीति भारत के अध्यक्ष श्री सतेंद्र त्रिपाठी, स्त्री इंडिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह एवं सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री प्रशांत उमराव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह आयोजन खेल, संस्कृति और राष्ट्रभाव को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।
-

मा उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने 2026 में होने वाले स्नातक निर्वाचन हेतु स्वयं का स्नातक मतदाता पंजीकरण फॉर्म
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश के मा उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने 2026 में होने वाले स्नातक निर्वाचन हेतु स्वयं का स्नातक मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरकर हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत प्रस्तुत किया।
आप सभी से आग्रह है कि अपने-अपने परिवार के प्रत्येक स्नातक सदस्य का मतदाता पंजीकरण अवश्य कराएँ।
आइए, लोकतंत्र को और सशक्त बनाएं।
-

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा
आज लखनऊ में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित “श्रद्धांजलि सभा” में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटिशः नमन किया।
कार्यक्रम में मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, मा० पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं सदस्य विधान परिषद श्री महेंद्र सिंह जी, मा० महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, मा० महानगर अध्यक्ष भाजपा, लखनऊ श्री आनंद द्विवेदी जी, माननीय विधायकगण सहित अन्य विशिष्ट एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
-

विधान परिषद सचिवालय में विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में
आज विधान परिषद सचिवालय में विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच किए जाने संबंधी समिति के अंतर्गत प्राधिकरण विभाग एवं आवास विकास विभाग की साक्ष्य बैठक में समिति के मा० सभापति श्री कुँवर महाराज सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ।
बैठक के दौरान विभागों में चल रही अनियमितताओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक जांच एवं उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
-

जनपद बाराबंकी द्वारा दिनांक 15/12/2025 से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान–2026
आज लखनऊ में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद बाराबंकी द्वारा दिनांक 15/12/2025 से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान–2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज वर्मा जी, जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र वर्मा जी, जिला प्रभारी श्री मो. इस्माइल जी, जिला महामंत्री श्री शशिकान्त गुप्ता जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री दीपक वर्मा जी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


