Blog

  • लखनऊ स्थित विधानसभा सचिवालय में संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    लखनऊ स्थित विधानसभा सचिवालय में संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    आज लखनऊ स्थित विधानसभा सचिवालय में संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।

    बैठक में औद्योगिक विकास एवं शहरी नियोजन के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस संवाद का उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का समाधान एवं बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना है।

    जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद और ठोस पहल ही समाज और शासन के बीच मजबूत सेतु का कार्य करती है।

  • ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ एवं ‘8वें राष्ट्रीय पोषण माह’ के शुभारंभ

    ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ एवं ‘8वें राष्ट्रीय पोषण माह’ के शुभारंभ

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नारी सशक्तिकरण की दिशा में उठाए कदमों का ‘नया भारत’ पूरे मनोयोग से स्वागत एवं अभिनंदन करता है।
    आज मध्य प्रदेश की पुण्य धरा से यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ एवं ‘8वें राष्ट्रीय पोषण माह’ के शुभारंभ हेतु बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मा. श्री सुरेश राही जी के साथ सहभाग किया।
    इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले नि-क्षय मित्रों व रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया।
    मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश की लगभग एक करोड़ बहनें महिला स्वयंसेवी समूह अभियान के साथ जुड़कर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रही हैं।
    कार्यक्रम के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं!

  • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आज अंतरराष्ट्रीय सहकारिता महा-अभियान-2025

    इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आज अंतरराष्ट्रीय सहकारिता महा-अभियान-2025

    इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आज अंतरराष्ट्रीय सहकारिता महा-अभियान-2025 के तत्वाधान में आयोजित एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी द्वारा सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने व प्रदेश में सेवा-सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

  • अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “होमोकोन 2025” 10वीं नेशनल होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस

    अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “होमोकोन 2025” 10वीं नेशनल होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस

    आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “होमोकोन 2025” 10वीं नेशनल होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर अपार हर्ष का अनुभव हुआ।

    इस मंच पर “होम्योपैथिक चिकित्सा रत्न अवॉर्ड” समारोह में प्रदेश भर से आए प्रतिष्ठित एवं समर्पित होम्योपैथिक चिकित्सकों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह आयोजन न सिर्फ चिकित्सा जगत में समर्पण की महिमा की अभिव्यक्ति है, बल्कि होम्योपैथी के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।

    सभी सम्मानित चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। होम्योपैथी को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के इस सामूहिक प्रयास का भाग बनना गर्व की बात है।

    इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय श्री मंजीव शुुक्ला जी, पूर्व मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी, माननीय विधायक श्री साकेंद्र वर्मा जी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री अंगद कुमार सिंह जी, पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद डॉ. आनंद चतुर्वेदी जी, निदेशक होम्योपैथिक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह जी सहित अन्य विशिष्ट एवं सम्मानित जन उपस्थित रहे।

  • जनपदीय ज्ञान-विज्ञान मेला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्रों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया

    जनपदीय ज्ञान-विज्ञान मेला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्रों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया

    हरदोई बघौली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जन शिक्षा समिति द्वारा आयोजित जनपदीय ज्ञान-विज्ञान मेला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्रों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह बब्बन जी भी उपस्थित रहे।

  • नवचयनित 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

    नवचयनित 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

    आज लखनऊ लोकभवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न व्यवसायों के लिए नवचयनित 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय कौशल विकास मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी के साथ सम्मिलित हुआ।

    इस अवसर पर अनेक माननीय विधायकगण भी उपस्थित रहे।

  • सभी आदरणीय शिक्षक बंधुओं के प्रति हृदय से स्नेह, सम्मान और आभार।

    सभी आदरणीय शिक्षक बंधुओं के प्रति हृदय से स्नेह, सम्मान और आभार।

    आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    गुरुजन हमारे समाज के सच्चे पथप्रदर्शक हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही राष्ट्र एवं समाज का उज्ज्वल भविष्य संवरता है।

    सभी आदरणीय शिक्षक बंधुओं के प्रति हृदय से स्नेह, सम्मान और आभार।

  • गुरुजन हमारे समाज के सच्चे पथप्रदर्शक हैं।

    गुरुजन हमारे समाज के सच्चे पथप्रदर्शक हैं।

    आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    गुरुजन हमारे समाज के सच्चे पथप्रदर्शक हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही राष्ट्र एवं समाज का उज्ज्वल भविष्य संवरता है।

    सभी आदरणीय शिक्षक बंधुओं के प्रति हृदय से स्नेह, सम्मान और आभार।

  • सेवा पखवाड़ा अभियान एवं संगठनात्मक बैठक

    सेवा पखवाड़ा अभियान एवं संगठनात्मक बैठक

    सेवा पखवाड़ा अभियान एवं संगठनात्मक बैठक

    आज क्षेत्रीय कार्यालय अवध क्षेत्र पर सेवा पखवाड़ा अभियान, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं शिक्षक–स्नातक चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न हुई।

    इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय धर्मपाल सिंह जी, प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी अवध क्षेत्र आदरणीय संजय राय जी, प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद श्री अमरपाल मौर्य जी, प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप जी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय कमलेश मिश्रा जी ने संगठनात्मक कार्यों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

    बैठक में जिलाध्यक्षगण एवं अभियान संबंधित जिला संयोजकगण उपस्थित रहे।