आज लखनऊ में
मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर क्रीड़ा भारती (अवध प्रांत) द्वारा आयोजित Khel Walkathon में सहभागिता की।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल और स्वास्थ्य के महत्व को पुनः स्मरण करने का अद्भुत अवसर मिला।
सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

आज लखनऊ में
मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर क्रीड़ा भारती (अवध प्रांत) द्वारा आयोजित Khel Walkathon में सहभागिता की।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल और स्वास्थ्य के महत्व को पुनः स्मरण करने का अद्भुत अवसर मिला।

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह ![]()
आज लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान एवं सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मा. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी एवं मा. खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
खेलों के प्रति समर्पण, परिश्रम और अनुशासन ही खिलाड़ी का सबसे बड़ा गौरव है।

आज होटल कृष्णा पैलेस, संडीला में श्री प्रेम गुप्ता जी के होटल का उद्घाटन कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री अशोक रावत जी,माननीय विधायक श्रीमती अल्का अर्कवंशी जी एवं माननीय विधान परिषद सदस्य श्री अशोक अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज हरदोई भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जनप्रतिनिधि बैठक में माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय धर्मपाल जी एवं माननीय प्रदेश महामंत्री आदरणीय संजय राय जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

आज लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “अवध कबड्डी प्रतियोगिता 2025” में माननीय खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी एवं प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों के साथ सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।

आज ग्राम जबरौली , तहसील मोहनलालगंज में आयोजित दंगल कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती रेनू अवस्थी जी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
पारंपरिक खेल दंगल हमारी संस्कृति और समाज को जोड़ने वाला माध्यम है। खिलाड़ियों का उत्साह और ग्रामीणों का जोश वास्तव में सराहनीय रहा।

आज लखनऊ में माननीय खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी के साथ क्रीड़ा भारती के प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रांत अध्यक्षगणों की बैठक हुई, जिसमें खेल और खिलाड़ियों के विकास, उनकी समस्याओं एवं समाधान सहित अन्य सांंगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

आज लोक भवन, लखनऊ में ऐतिहासिक Axiom-4 मिशन के सफल संचालन एवं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से कुशल वापसी के उपरांत, देश के गौरव, अंतरिक्ष यात्री एवं ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला जी के लखनऊ आगमन पर आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उपमुख्यमंत्री जी तथा पार्टी पदाधिकारी के साथ सहभागिता की।

आज लखनऊ मड़ियांव में माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा जी द्वारा आयोजित“हर रविवार सेवा आपके द्वार” कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस दौरान केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुँचते देखना वास्तव में प्रेरणादायी रहा।
जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।