Blog

  • माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ज़ी के साथ सहभाग किया।

    माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ज़ी के साथ सहभाग किया।

    शिक्षा, सभ्य समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है, शिक्षक को पथ प्रदर्शक के रूप में ईश्वर ने भूमिका प्रदान की है।

    पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ज़ी के साथ सहभाग किया।

    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ज़ी ने राज्य शिक्षक पुरस्कार और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त करने वाले 81 गुरुजनों को सम्मानित कर बाल कथाओं के संग्रह ‘गुल्लक’, व शैक्षिक नवाचारों के संकलन ‘उद्गम’ एवं ‘बाल वाटिका हस्तपुस्तिका’ का विमोचन के साथ ‘उद्गम’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म को लॉन्च भी किया।

    इस अवसर पर माननीय माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ज़ी माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी एंव माननीय सांसद माननीय विधायक गण उपस्थित रहे

    विकसित भारत की आधारशिला को सुदृढ़ करने वाले सभी शिक्षकों का हृदय से अभिनंदन एवं बधाई!

  • रायबरेली के नबाबगंज (जगतपुर) में श्री अम्बिका चौधरी जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं से मुलाक़ात

    रायबरेली के नबाबगंज (जगतपुर) में श्री अम्बिका चौधरी जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं से मुलाक़ात

    आज रायबरेली के नबाबगंज (जगतपुर) में श्री अम्बिका चौधरी जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं से मुलाक़ात का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस दौरान स्नातक मतदाता पंजीकरण के संबंध में आग्रह किया।

    कार्यक्रम में श्री हरिशंकर मौर्या ज़ी, श्री धीरज सिंह जी, श्री सुनील सिंह जी, श्री शुभम सिंह जी, श्री अनुज सिंह जी, श्री अरुण पटेल जी, श्री दिनेश चौधरी जी, श्री राज किशोर चौधरी जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह

    आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह

    आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    गुरुजन हमारे समाज के सच्चे पथप्रदर्शक हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही राष्ट्र एवं समाज का उज्ज्वल भविष्य संवरता है।

    सभी आदरणीय शिक्षक बंधुओं के प्रति हृदय से स्नेह, सम्मान और आभार।

  • आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में सेवा पखवाड़ा अभियान

    आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में सेवा पखवाड़ा अभियान

    आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित “प्रदेश कार्यशाला” में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय सांसद, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अभियान के प्रदेश सह -संयोजक श्री तेजस्वी सूर्या जी,माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी,माननीय प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय श्री धर्मपाल जी,माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में वृहद रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।

  • उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद हरदोई द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद हरदोई द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह

    आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद हरदोई द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सहभागिता करने का अवसर मिला।

    गुरुजन समाज के पथप्रदर्शक हैं, जिनके मार्गदर्शन से समाज और राष्ट्र का भविष्य संवरता है।

    🙏 सभी शिक्षक बंधुओं को स्नेह और आभार।

  • आज हरदोई राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह

    आज हरदोई राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह

    आज हरदोई राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सहभागिता कर आदरणीय गुरुजनों का अभिनंदन किया।

    शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पी होते हैं। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी जीवन सफलता की ऊँचाइयों को छूता है।

    सभी शिक्षकों को शत्-शत् नमन।

  • जनपद बाराबंकी के नारायण रिजॉर्ट बीबीपुर में “ पटेल चेतना रथ” का शुभारम्भ कराया।

    जनपद बाराबंकी के नारायण रिजॉर्ट बीबीपुर में “ पटेल चेतना रथ” का शुभारम्भ कराया।

    आज जनपद बाराबंकी के नारायण रिजॉर्ट बीबीपुर में सरदार पटेल समरसता फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पटेल जी व्यक्तित्व और कृतित्व को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लेकर प्रारंभ की जा रही यात्रा “ पटेल चेतना रथ” का शुभारम्भ कराया ।

    भारत के लौहपुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के 150वें वर्ष पर आयोजित इस आयोजन में उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयोग सभी के लिए प्रेरणा दायक है

    समरसता, एकता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल जी के योगदान को सदैव स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है।

  • बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा के ग्राम सेवली में नवचेतना संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम

    बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा के ग्राम सेवली में नवचेतना संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम

    आज बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा के ग्राम सेवली में नवचेतना संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता बन्धुओं से मुलाक़ात का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर नवचेतना संघ के संस्थापक श्री राजेश वर्मा जी, कार्यक्रम के आयोजक श्री अजीत विश्वकर्मा जी एवं श्री धीरेन्द्र वर्मा जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • आगामी विधान परिषद चुनावों के संदर्भ में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    आगामी विधान परिषद चुनावों के संदर्भ में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री भूपेन्द्र सिंह जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय श्री धर्मपाल सिंह जी से आगामी विधान परिषद चुनावों के संदर्भ में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।