उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंटकर जनपद बाराबंकी के राजकीय पुस्तकालय के उन्नयन से संबंधित विषय पर चर्चा हुई,यह पुस्तकालय जिले के बौद्धिक एवं शैक्षिक विकास का एक प्रमुख केंद्र है, यह राजकीय पुस्तकालय, जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी, शोधार्थी, एवं साहित्यप्रेमी अध्ययन हेतु आते हैं, वह एक प्रमुख बौद्धिक केंद्र के रूप में स्थापित है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अपनी विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से वातानुकूलन कार्य, कंप्यूटर एवं इंटरनेट एवं फर्नीचर आदि कार्य कराये गए हैं। यदि इस पुस्तकालय का नाम सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर “सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय पुस्तकालय, बाराबंकी” कर दिया जाए तो यह न केवल उनके महान योगदान को श्रद्धांजलि होगी, अपितु वर्तमान व भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा। यह कदम आपके नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल होगी,इस हेतु राजकीय पुस्तकालय बाराबंकी का नाम “सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय पुस्तकालय, बाराबंकी” किये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किये जाने का माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया।
Blog
-

आज बाराबंकी जिला कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर एक सार्थक चर्चा सम्पन्न हुई।
आज बाराबंकी जिला कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर एक सार्थक चर्चा सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी रणनीतियों, कार्ययोजनाओं तथा ज़मीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत विचार विमर्श की। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।
-

आज बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाराबंकी में आयोजित ‘सम्मान समारोह
“आज बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाराबंकी में आयोजित ‘सम्मान समारोह’ के अंतर्गत टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य श्री विक्रम सिंह जी के साथ सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।”
-

जनपद अयोध्या में अवध क्षेत्र के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक
जनपद अयोध्या में अवध क्षेत्र के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत करने के मार्ग पर सार्थक चर्चा हुई।
यह बैठक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।
-

सभी सम्मानितजनों के साथ आत्मीय संवाद
आज लोकसभा अयोध्या अंतर्गत विधानसभा दरियाबाद की नगर पंचायत रामसनेहीघाट में पूर्व प्रधान बनीकोडर श्री राकेश वर्मा जी के निज निवास पर पहुँचा। वहाँ उपस्थित विभिन्न सम्मानित गणमान्यजनों से स्नेहिल भेंट कर कुशल-क्षेम जाना।
इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अंगद कुमार सिंह जी, पूर्व प्रधान श्री राकेश चंद्र वर्मा जी, श्री हिमांशु जी, श्री मणिकांत जी, श्री अनूप जी, श्री कमलेश जी, श्री प्रदीप जी, श्री अमित वर्मा जी, श्री भोलानाथ मिश्र जी, श्री संजीव जी, डॉ. अजीत वर्मा जी, श्री आशुतोष वर्मा जी (प्रबंधक, ग्रामीण बालिका विद्यालय), श्री अचल सिंह जी, श्री राजेश द्विवेदी जी, श्री जितेंद्र वर्मा जी एवं श्री पवन वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी सम्मानितजनों के साथ आत्मीय संवाद कर संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
-

दरियाबाद के श्री हरिप्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह
आज जनपद बाराबंकी की विधानसभा दरियाबाद स्थित स्टेशन दरियाबाद के श्री हरिप्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रबंधक श्री आनंद वर्मा जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा जी, सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी सहित अनेक वरिष्ठ गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
छात्रों की प्रतिभा को सम्मानित करना ही उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का कार्य करता है। ऐसे आयोजनों के लिए आयोजकों को साधुवाद!
-

‘शौर्य गाथा’ काव्य पाठ में सहभागिता करने का गौरव प्राप्त हुआ।
“आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में आयोजित ‘राष्ट्र गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती’ की पूर्व संध्या पर ‘शौर्य गाथा’ काव्य पाठ में सहभागिता करने का गौरव प्राप्त हुआ।”
-

युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने हेतु उ.प्र.सरकार की महत्वाकांक्षी ‘डिजि शक्ति योजना’
युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने हेतु उ.प्र.सरकार की महत्वाकांक्षी ‘डिजि शक्ति योजना’ के अंतर्गत आज लखनऊ मिशन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई.आई.एम. रोड लखनऊ में अध्ययनरत सभी छात्र- छात्राओं को निशुल्क टेबलेट वितरित किये।
-

मॉक ड्रिल में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता
आज रिज़र्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित मॉक ड्रिल में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह mockdrill एक महत्वपूर्ण पहल है।


