Blog

  • सचिवालय में दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक संपन्न हुई

    सचिवालय में दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक संपन्न हुई

    आज विधान परिषद् सचिवालय में दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक संपन्न हुई , जिसमें राजस्व विभाग एंव जनपद लखनऊ के समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई ।

    इस बैठक में दैवीय आपदाओं से बचाव के प्रभावी उपायों, त्वरित राहत कार्यों की रणनीतियों तथा आपदा उपरांत पुनर्निर्माण प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाए जाने के विषय में व्यापक चर्चा की गई। आपदा प्रबंधन को जनसहभागिता और तकनीकी संसाधनों के समुचित उपयोग से और अधिक मजबूत बनाने के सुझाव भी सामने आए।

    इस अवसर पर मा. विधान परिषद सदस्य श्री रामसूरत राजभर जी, श्री जासमीन अंसारी जी, श्री पदमसेन चौधरी जी, श्री अंगद सिंह जी, श्री अरुण पाठक जी जी एवं जनपद के समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आयोजित “जिला कार्यशाला” को सम्बोधित किया।

    त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आयोजित “जिला कार्यशाला” को सम्बोधित किया।

    आज जनपद बाराबंकी जिला कार्यालय अंतर्गत में महान वीरांगना एवं नारी शक्ति की अप्रतिम आदर्श लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आयोजित “जिला कार्यशाला” को सम्बोधित किया।

    लोकमाता अहिल्याबाई ने महिला सशक्तीकरण व लोकहित को अपना सर्वोच्च ध्येय बनाया और न्याय के लिए आजीवन दृढ़ संकल्पित रहीं।

    जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द मौर्य जी, मा.सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी, माo विधायक दिनेश रावत जी, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती राजरानी रावत जी, निवर्तमान सांसद श्री उपेंद्र रावत जी, मण्डल अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • लोकमाता रानी अहिल्यादेवी होलकर त्री शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम की योजना रूपरेखा बैठक

    लोकमाता रानी अहिल्यादेवी होलकर त्री शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम की योजना रूपरेखा बैठक

    आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर लोकमाता रानी अहिल्यादेवी होलकर त्री शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम की योजना रूपरेखा बैठक में उपस्थित रहा।

    इस अवसर पर माननीय प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय जी, प्रदेश मंत्री श्री शंकर लाल लोधी जी राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य जी, सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी, श्री पवन सिंह चौहान जी, श्री उमेश द्विवेदी जी, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

  • लोकमाता रानी अहिल्यादेवी होलकर त्री-शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

    लोकमाता रानी अहिल्यादेवी होलकर त्री-शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

    आज बाराबंकी जिला कार्यालय में लोकमाता रानी अहिल्यादेवी होलकर त्री-शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

  • आज विद्यालय में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

    आज विद्यालय में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

    आज विद्यालय में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

    प्रदेश व जनपद स्तर की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस शुभ अवसर पर माननीय मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी, संविधान परिषद सदस्य श्री अंगद सिंह जी, प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र कुमार जी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

  • आज जनपद प्रतापगढ़ में आयोजित “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” में सम्मिलित हुआ।

    आज जनपद प्रतापगढ़ में आयोजित “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” में सम्मिलित हुआ।

    हर हाथ में तिरंगा🇮🇳

    हर दिल में भारत

    भारतीय सेना के अद्भुत साहस और पराक्रम का अद्वितीय परिचय देने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अविस्मरणीय सफलता और माँ भारती के वीर जवानों के सम्मान में आज जनपद प्रतापगढ़ में आयोजित “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” में सम्मिलित हुआ।

    हम सभी भारत वासियों को अपनी सेना पर गर्व है।

  • मिशन सरदार पटेल – भारत संगठन द्वारा ज़ेबरा पार्क, बाराबंकी में धरना-प्रदर्शन किया गया

    मिशन सरदार पटेल – भारत संगठन द्वारा ज़ेबरा पार्क, बाराबंकी में धरना-प्रदर्शन किया गया

    आज मिशन सरदार पटेल – भारत संगठन द्वारा ज़ेबरा पार्क, बाराबंकी में धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें मैंने स्वयं उपस्थित होकर संगठन के पदाधिकारियों से भेंट की और उनकी मांग पर आधारित ज्ञापन स्वीकार किया।

    संगठन की मांग है कि इस पार्क का नामकरण भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नाम पर किया जाए — जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया।

    यह नामकरण न केवल उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाएगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रबल करेगा।

    जय हिंद! वंदे मातरम्!

  • “आज जनपद बाराबंकी में मण्डल कमेटी के गठन समारोह में सहभागिता का अवसर मिला।”

    “आज जनपद बाराबंकी में मण्डल कमेटी के गठन समारोह में सहभागिता का अवसर मिला।”

    “आज जनपद बाराबंकी में मण्डल कमेटी के गठन समारोह में सहभागिता का अवसर मिला।”

  • त्री शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम की योजना एवं रूपरेखा निर्धारण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक

    त्री शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम की योजना एवं रूपरेखा निर्धारण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक

    आज लोकमाता रानी अहिल्यादेवी होलकर त्री शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम की योजना एवं रूपरेखा निर्धारण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक में सहभागी होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस गरिमामय अवसर पर माननीय प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय जी, प्रदेश मंत्री श्री शंकर लाल लोधी जी, श्री शंकर गिरी जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी, श्री पवन सिंह चौहान जी सहित अनेक अन्य सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    बैठक में अभियान की भावी दिशा, समाज जागरण एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक विचार-विमर्श किया गया।