सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • लखनऊ से अयोध्या धाम प्रस्थान कार्यक्रम को लेकर आज जनपद बाराबंकी स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक

    लखनऊ से अयोध्या धाम प्रस्थान कार्यक्रम को लेकर आज जनपद बाराबंकी स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक

    माननीय नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के प्रथम अवध क्षेत्र आगमन के अवसर पर दिनांक 12 जनवरी 2026 को लखनऊ से अयोध्या धाम प्रस्थान कार्यक्रम को लेकर आज जनपद बाराबंकी स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में स्वागत-अभिनंदन की तैयारियों एवं एस.आई.आर. को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

    इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्री विजय प्रताप सिंह जी, जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा (भुल्लन) जी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री राम बाबू द्विवेदी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द मौर्या जी, श्री संतोष सिंह जी, श्री अवधेश श्रीवास्तव जी, माननीय पूर्व एमएलसी श्री हरगोविंद सिंह जी, पूर्व प्रत्याशी श्री अमरेश रावत जी तथा श्रीमती राजकुमारी मौर्या जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एवं परिषदीय अनुदेशक संघ द्वारा विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता

    उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एवं परिषदीय अनुदेशक संघ द्वारा विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता

    उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एवं परिषदीय अनुदेशक संघ द्वारा विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    हमारे शिक्षामित्र एवं अनुदेशक समर्पण, सेवा और स्थिरता की सशक्त पहचान हैं। गांव-गांव तक शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षामित्र किसी व्यवस्था पर भार नहीं, बल्कि संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं।

    माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार आप सभी के सम्मान, सुरक्षा एवं भविष्य के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र के सम्मानित सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष श्री शिवकुमार शुक्ला जी, महामंत्री श्री सुशील यादव जी, बनारस जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी तथा अनुदेशक संघ के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह जी सहित प्रदेश के समस्त जनपदों के जिलाध्यक्षगण की सहभागिता रही।

  • लखनऊ के बाबू बनारसी दास स्टेडियम में जैन समिति द्वारा आयोजित “जीतो क्रिकेट लीग” कार्यक्रम

    लखनऊ के बाबू बनारसी दास स्टेडियम में जैन समिति द्वारा आयोजित “जीतो क्रिकेट लीग” कार्यक्रम

    आज लखनऊ के बाबू बनारसी दास स्टेडियम में जैन समिति द्वारा आयोजित “जीतो क्रिकेट लीग” कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को संबोधित करने एवं उनका उत्साहवर्धन करने का अवसर प्राप्त हुआ। खिलाड़ियों का जोश, समर्पण और ऊर्जा देखकर यह विश्वास और भी दृढ़ हुआ कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

  • लखनऊ के समक्ष स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।

    लखनऊ के समक्ष स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।

    प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नायक, सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर निगम लखनऊ के समक्ष स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।

    श्रद्धेय बाबूजी ने अपने सम्पूर्ण सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, जनसेवा एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका दृढ़ व्यक्तित्व, स्पष्ट विचारधारा और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण भारतीय राजनीति में सदैव स्मरणीय रहेगा।

    उनके आदर्श, संघर्ष और मूल्य आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

  • आज रघुवर मैरेज लॉन, फ़रीदीनगर (लखनऊ) में आयोजित वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता समागम में सहभागिता

    आज रघुवर मैरेज लॉन, फ़रीदीनगर (लखनऊ) में आयोजित वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता समागम में सहभागिता

    आज रघुवर मैरेज लॉन, फ़रीदीनगर (लखनऊ) में आयोजित वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता समागम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री दिनेश शर्मा जी, कार्यक्रम के आयोजक पूर्व पार्षद श्री रामकुमार वर्मा जी, मा० पार्षदगण श्री अरुण राय जी, श्रीमती कल्पना वर्मा जी, श्रीमती पूजा जसवानी जी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, श्री संजय सिंह राठौर जी, मंडल अध्यक्ष श्री कमल पांडे जी, पूर्व पार्षद श्री देवेंद्र वर्मा जी, विधायक प्रतिनिधि श्री शशांक शेखर जी सहित अनेक वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • अयोध्या में 22 फ़रवरी 2026 को आयोजित होने वाली ‘रन फ़ॉर राम’ के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

    अयोध्या में 22 फ़रवरी 2026 को आयोजित होने वाली ‘रन फ़ॉर राम’ के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

    क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्यालय में आज आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री श्री राज चौधरी जी एवं क्रीड़ा भारती, पुणे के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर अयोध्या में 22 फ़रवरी 2026 को आयोजित होने वाली ‘रन फ़ॉर राम’ के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

  • जनपद लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया गया।

    जनपद लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया गया।

    आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनपद लखनऊ में ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया गया।

    इस गरिमामय समारोह में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

  • विधान परिषद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में सम्मिलित हुआ।

    विधान परिषद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में सम्मिलित हुआ।

    विधान परिषद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में सम्मिलित हुआ।

  • लखीमपुर खीरी में क्रीड़ा भारती एवं नगर पालिका परिषद लखीमपुर के सौजन्य से “रन फॉर राम”

    लखीमपुर खीरी में क्रीड़ा भारती एवं नगर पालिका परिषद लखीमपुर के सौजन्य से “रन फॉर राम”

    आज विलोबी मेमोरियल स्कूल ग्राउंड, लखीमपुर खीरी में क्रीड़ा भारती एवं नगर पालिका परिषद लखीमपुर के सौजन्य से “रन फॉर राम” के अंतर्गत आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव – सीजन 2 में सम्मिलित होने तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    हजारों बच्चों की सहभागिता, उनका उत्साह एवं अनुशासन देखकर मन गर्व से भर उठा। खेल के माध्यम से संस्कार और राष्ट्रभाव को सशक्त करने वाला यह आयोजन वास्तव में प्रेरणादायी रहा।

    इस अवसर पर माननीय प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डॉ. इरा श्रीवास्तव जी, अधिशासी अधिकारी श्री संजय कुमार जी, विभाग प्रचारक श्री अभिषेक जी, श्री अविनाश जी, आयोजक एवं जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती श्री कपिल श्रीवास्तव जी, सभासदगण सहित हजारों की संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।