सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • लखनऊ में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “अटल लखनऊ खेल महोत्सव – सीजन 3”

    लखनऊ में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “अटल लखनऊ खेल महोत्सव – सीजन 3”

    खेल से चरित्र, चरित्र से राष्ट्र का निर्माण” के संकल्प के साथ आज लखनऊ में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “अटल लखनऊ खेल महोत्सव – सीजन 3” के अंतर्गत टी-शर्ट का अनावरण एवं कार्यक्रम की तैयारी बैठक संपन्न हुई।

    इस अवसर पर प्रांत प्रचारक आदरणीय कौशल जी भाईसाहब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    कार्यक्रम में श्री प्रशांत भाटिया जी, श्री शिवांक रमन जी, श्री अभिषेक कौशिक जी, श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री सत्यम कन्नौजिया जी, श्री अनुज जी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • लखनऊ में माननीय नेता सदन (विधान परिषद) श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक

    लखनऊ में माननीय नेता सदन (विधान परिषद) श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक

    आज विधान परिषद, लखनऊ में माननीय नेता सदन (विधान परिषद) श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।

    बैठक में उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

    इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी सहित विधान परिषद के सभी माननीय शिक्षक एवं स्नातक एमएलसीगण उपस्थित रहे।

  • आज बाराबंकी जिला कार्यालय पर संगठन के आगामी कार्ययोजना को लेकर बैठक संपन्न हुई।

    आज बाराबंकी जिला कार्यालय पर संगठन के आगामी कार्ययोजना को लेकर बैठक संपन्न हुई।

    आज बाराबंकी जिला कार्यालय पर संगठन के आगामी कार्ययोजना को लेकर बैठक संपन्न हुई।






  • उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर निरंतर अग्रसर है।

    उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर निरंतर अग्रसर है।

    आज 24 जनवरी, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर लोकभवन, आंध्र प्रदेश में आयोजित समारोह में राज्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली विरासत एवं विकास यात्रा को साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री एस. अब्दुल नजीर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि —

    “उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर निरंतर अग्रसर है।”

    यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

  • लखनऊ में राष्ट्ररक्षक सम्मान समारोह एवं ओजस्वी स्वर कवि सम्मेलन

    लखनऊ में राष्ट्ररक्षक सम्मान समारोह एवं ओजस्वी स्वर कवि सम्मेलन

    आज महान स्वतंत्रता सेनानी, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रस्वाभिमान के अमर प्रतीक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर “पराक्रम दिवस” के अवसर पर कला मंडप सभागार, परिवर्तन चौक, लखनऊ में राष्ट्ररक्षक सम्मान समारोह एवं ओजस्वी स्वर कवि सम्मेलन का भव्य, ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल राष्ट्रभक्ति के नारों और देशप्रेम की भावना से सराबोर रहा।

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जीवन राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पण, निर्भीक नेतृत्व और आत्मसम्मान की पराकाष्ठा का प्रतीक रहा है। उन्होंने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” का उद्घोष कर भारत माता के सपूतों में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित की तथा आज़ाद हिंद फ़ौज के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को निर्णायक मोड़ दिया। नेताजी के विचार, उनका संघर्ष और उनका बलिदान आज के भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और राष्ट्रनिष्ठ बनने की प्रेरणा देते हैं।

    इस अवसर पर श्री सर्वेश अस्थाना जी, कर्नल डॉ. वी. पी. सिंह जी (पुणे, महाराष्ट्र), श्री प्रदीप मारंग जी, श्री शिवकुमार व्यास जी, डॉ. सुधा मिश्रा जी एवं श्री अभय सिंह ‘निर्भीक’ जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित “पराक्रम दिवस” कार्यक्रम

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित “पराक्रम दिवस” कार्यक्रम

    आज लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक, महान राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित “पराक्रम दिवस” कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं अमर विचारों को शत-शत नमन किया।

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और आत्मसम्मान के लिए समर्पित रहा। उनका उद्घोष — “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” — आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रसेवा और पराक्रम की ज्वाला प्रज्वलित करता है। पराक्रम दिवस हमें उनके संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है।

    इस अवसर पर माननीय पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय सदस्य विधान परिषद श्री महेंद्र सिंह जी, माननीय महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, महानगर अध्यक्ष भाजपा, लखनऊ श्री आनंद द्विवेदी जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी, श्री पवन सिंह चौहान जी, माननीय विधायक श्री नीरज बोरा जी, माननीय विधायक श्री अमरेश जी, कमांडर श्री गौरव शुक्ला जी, श्री अशोक कुमार भार्गव जी, श्री रोहित खत्री जी सहित अनेक सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में फिजिक्सवाला द्वारा लॉन्च किए गए ‘द गुरुकुलम स्कूल’ के शुभारंभ कार्यक्रम

    लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में फिजिक्सवाला द्वारा लॉन्च किए गए ‘द गुरुकुलम स्कूल’ के शुभारंभ कार्यक्रम

    आज लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में फिजिक्सवाला द्वारा लॉन्च किए गए ‘द गुरुकुलम स्कूल’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की।

    इस अवसर पर श्री विनीत जी, श्रीमती अनुपमा जी, श्रीमती अनीता जी, श्री अमित जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • सभी आयोजकों, अतिथियों और सहभागी नागरिकों का हृदय से आभार।

    सभी आयोजकों, अतिथियों और सहभागी नागरिकों का हृदय से आभार।

    आज पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित 15 दिवसीय पौराणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक उत्तरायणी कौथिग मेला 2026 के 25वीं रजत जयंती वर्ष समारोह में सम्मिलित होकर अत्यंत गौरव की अनुभूति हुई।

    उत्तरायणी कैथिग मेला हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, लोककला और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। रजत जयंती वर्ष में यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रेरणादायी माध्यम बना है।

    कार्यक्रम पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष श्री गणेश चंद्र जोशी जी, महासचिव श्री महेंद्र सिंह रावत जी, मुख्य संयोजक श्री टी.एस. मनराल जी, संयोजक श्री के.एन. चंदोला जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह मोना जी, संरक्षक श्री लाबीर सिंह जी, एंव अन्य गणमान्य उपस्थिति रही।

    🙏 सभी आयोजकों, अतिथियों और सहभागी नागरिकों का हृदय से आभार।

    आइए, अपनी संस्कृति पर गर्व करें और उसे अगली पीढ़ी तक पहुँचाएँ।

  • जांच संबंधी समिति के अंतर्गत प्राधिकरण विभाग एवं आवास विकास विभाग की साक्ष्य बैठक

    जांच संबंधी समिति के अंतर्गत प्राधिकरण विभाग एवं आवास विकास विभाग की साक्ष्य बैठक

    आज विधान परिषद सचिवालय में विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों व नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं की जांच संबंधी समिति के अंतर्गत प्राधिकरण विभाग एवं आवास विकास विभाग की साक्ष्य बैठक में मा० सभापति श्री कुँवर महाराज सिंह जी के साथ सहभागिता की।

    बैठक में विभागों में चल रही अनियमितताओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक व उचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए।