सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • आज विधान भवन, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन

    आज विधान भवन, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन

    आज विधान भवन, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की।

    पीठासीन अधिकारियों की भूमिका संसदीय लोकतंत्र को सुदृढ़, प्रभावी और अनुशासित बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सदन की कार्यवाही को मर्यादा, संतुलन और निष्पक्षता के साथ संचालित करना ही संसदीय परंपराओं की मूल भावना है।

    तीन दिवसीय इस सम्मेलन के माध्यम से संसदीय व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण विमर्श होगा। देश के विभिन्न राज्यों से पधारे सभी माननीय पीठासीन अधिकारियों को सम्मेलन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।

    इस अवसर पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं माननीय सभापति विधान परिषद श्री मानवेन्द्र सिंह जी माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • बूथ संख्या 391, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर बैठक

    बूथ संख्या 391, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर बैठक

    आज जनपद बाराबंकी के जलालपुर शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 391, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर बैठक कर मतदाता सूची का अवलोकन किया।

    इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा श्री सूरज सिंह जी, नगर महामंत्री श्री चन्द्र प्रकाश गुप्ता जी, नगर उपाध्यक्ष श्री प्रदीप मौर्य जी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष श्री मनोज कुरील जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री मानस कनौजिया जी, बूथ अध्यक्ष श्री राहुल कश्यप जी, श्री हरिश्चंद्र उपाध्याय जी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर बैठक कर मतदाता सूची का अवलोकन किया।

    मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर बैठक कर मतदाता सूची का अवलोकन किया।

    आज जनपद बाराबंकी के जलालपुर शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 392, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर बैठक कर मतदाता सूची का अवलोकन किया।

    इस दौरान नए मतदाताओं हेतु फॉर्म-6 जमा कराते हुए सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए।

    इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री संदीप गुप्ता जी, नगर अध्यक्ष भाजपा श्री सूरज सिंह जी, श्री अमित वर्मा जी,श्री शिव स्वामी वर्मा जी, नगर महामंत्री श्री चन्द्र प्रकाश गुप्ता जी, नगर उपाध्यक्ष श्री प्रदीप मौर्य जी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष श्री मनोज कुरील जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री मानस कनौजिया जी, बूथ अध्यक्ष श्री राहुल कश्यप जी, श्री हरिश्चंद्र उपाध्याय जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, बाराबंकी द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह

    उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, बाराबंकी द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह

    शिक्षा के दीप प्रज्वलित कर समाज को सही दिशा देने वाले शिक्षकों के सम्मान में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, बाराबंकी द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं खिचड़ी भोज के गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होकर आत्मिक प्रसन्नता की अनुभूति हुई।

    इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

    कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री श्री संदीप गुप्ता जी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय कुमार तिवारी जी, जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह जी, श्री अमित वर्मा जी, श्री शिवस्वामी वर्मा जी सहित शिक्षकगण श्री नीरज कुमार वर्मा जी, श्री अफजाल अहमद जी, श्री शिवा जी मिश्र, श्री सौरभ वर्मा, श्री रवि कुमार, श्री मान सिंह, श्री सुधीर चौधरी, श्री खालिद अंसारी, श्री हर्षेंद्र सिंह, श्री शैलेन्द्र कुमार सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    शिक्षकों का सम्मान, समाज के भविष्य का सम्मान है।

  • आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी की वर्चुअल उपस्थिति

    आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी की वर्चुअल उपस्थिति

    आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी की वर्चुअल उपस्थिति तथा माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामय उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत लखनऊ से 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि के अंतरण कार्यक्रम में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी किया गया।

  • आज जनपद सीतापुर के महोली में सुरभि गौ अनुष्ठान सेवा समिति द्वारा आयोजित “खिचड़ी भोज” कार्यक्रम

    आज जनपद सीतापुर के महोली में सुरभि गौ अनुष्ठान सेवा समिति द्वारा आयोजित “खिचड़ी भोज” कार्यक्रम

    आज जनपद सीतापुर के महोली में सुरभि गौ अनुष्ठान सेवा समिति द्वारा आयोजित “खिचड़ी भोज” कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस पावन अवसर पर गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं सम्मान की भावना से ओतप्रोत वातावरण ने मन को गहराई से स्पर्श किया। गौसेवा के माध्यम से समाज में करुणा, सहयोग और संस्कारों को सजीव बनाए रखने का जो पुण्य कार्य किया जा रहा है, वह वास्तव में अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है।

    समिति के अध्यक्ष आदरणीय श्री अजय गुप्ता जी द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्य न केवल गौमाता के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराते हैं, बल्कि समाज को धर्म, मानवता और समरसता के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

    इस अवसर पर डॉ. सूर्यकान्त जी, डॉ. संजय गुप्ता जी, महराज श्री मुनीशानन्द जी, श्री नीरज बाजपेई जी, श्री मनोज मिश्रा जी, श्री अनुप अग्रवाल जी, श्री अनुप खेतान जी सहित अन्य अनेक सम्मानित विशिष्टजन उपस्थित रहे।

  • मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित भंडारा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम

    मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित भंडारा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम

    आज ग्राम कनेरी, मोहनलालगंज, लखनऊ स्थित जय आल देव बाबा मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित भंडारा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में माननीय जलशक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के साथ सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजय कुमार मौर्य जी, कार्यक्रम के आयोजक श्री बृजेश कुमार वर्मा जी, श्री विनय वर्मा जी, श्री राजकुमार वर्मा जी, श्री अंजनी वर्मा जी सहित अनेक सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • ‘विकसित भारत – जय श्रीराम जी जनकल्याण अभियान’ के अंतर्गत आयोजित एनडीए की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

    ‘विकसित भारत – जय श्रीराम जी जनकल्याण अभियान’ के अंतर्गत आयोजित एनडीए की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

    लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘विकसित भारत – जय श्रीराम जी जनकल्याण अभियान’ के अंतर्गत आयोजित एनडीए की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सहभागिता की।

    इस प्रेरणादायी अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजीजू जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी एवं श्री ब्रजेश पाठक जी माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी के मार्गदर्शन से विकसित भारत के संकल्प, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और अधिक सशक्त हुई।

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह अभियान आत्मनिर्भर ग्राम, सशक्त समाज और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक पहल है।

  • जनपद बाराबंकी में प्रथम आगमन के पावन अवसर पर अहमदपुर टोल प्लाजा एवं भिटरिया बाईपास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    जनपद बाराबंकी में प्रथम आगमन के पावन अवसर पर अहमदपुर टोल प्लाजा एवं भिटरिया बाईपास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी एवं कर्मठ प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री पंकज चौधरी जी के जनपद बाराबंकी में प्रथम आगमन के पावन अवसर पर अहमदपुर टोल प्लाजा एवं भिटरिया बाईपास पर विधानसभा दरियाबाद के समस्त सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    माननीय पंकज चौधरी जी का ओजस्वी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के मन में नई ऊर्जा, उत्साह तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा एवं समर्पण का संचार करता है।

    इस गरिमामय एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन